Today Weather News : हरियाणा और पंजाब में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है. जहां पंजाब में न्युनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया है. तो हरियाणा में भी तापमान पांच डिग्री तक आ गया है. धुंध और शीतलहर ने भी लोगों का परेशानी बढ़ा रखी है. ये भी पढ़ें – पंजाब के 29 गांवों में स्थापित होंगे सामान्य श्मशान घाट, मंत्री Laljit Singh Bhullar ने की पुष्टि

पंजाब में जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

पंजाब की बात करें तो राज्य में ठंड का प्रकोप जारी है. धुंध और शीतलहर से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी धुंध का प्रकोप जारी रहेगा. घनी धुंध के लगातार पड़ने के कारण आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है. इससे पहले ही पंजाब के कई जिलों में पहले ही तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया था. इसके साथ ही सभी को धुंध में वाहन ध्यान से चलाने की सलाह दी गई है. ये भी पढ़ें – पंजाब : एक सप्ताह में 24 किलो हेरोइन, 20 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ 302 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

हरियाणा में छाई धुंध की चादर

हरियाणा की बात करें तो राज्य में आज दो-तीन दिन के बाद सुबह के समय घनी धुंध देखने को मिल रही है. जिसने लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग की माने तो 16 दिसंबर को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जो हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा. वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. जहां हिसार का बालसमंद प्रदेश में सबसे ठंडा एरिया रहा.
Share.
Exit mobile version