गुरुग्राम में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में आम जनता की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई. बैठक में कुल 15 समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 11 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. शेष (cm Saini’s sharp attack on Hooda) मामलों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए. इस दौरान प्रशासन की सक्रियता और त्वरित निर्णय क्षमता देखने को मिली.

ड्रेन सिस्टम और जमीन विवाद का किया समाधान: बैठक के दौरान सेक्टर-10 में नए ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण का अहम फैसला लिया गया, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, दौलताबाद गांव में किसानों की जमीन को खाली कराने की कार्रवाई भी की गई, जिससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ. इन फैसलों से स्थानीय लोगों में संतोष देखा गया.

कांग्रेस पर CM सैनी का अटैक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. साथ ही कई सियासी मुद्दों पर भी खुलकर बात की. उन्होंने राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “यह बताना कांग्रेस के प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जिम्मेदारी है कि आखिर किसने क्रॉस वोटिंग की.”

ममता सरकार पर साधा निशाना: सीएम सैनी ने पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि, “राज्य में कई समस्याएं बढ़ी हैं और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इन (cm Saini’s sharp attack on Hooda) समस्याओं का समाधान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है.”

 

Share.
Exit mobile version