लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में हरियाणा में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लेकिन कांग्रेस ने अभी तक अपने लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। माना जा रहा है कि हरियाणा में लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने प्रत्याशी चिह्नित कर लिए हैं।
आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होने के बाद आज उम्मीदवारों की लिस्ट आ सकती है। वहीं, यह भी तय माना जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा का रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा, स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, लगभग 20 घायल
सैलजा कहां से लड़ेंगी चुनाव?
सैलजा को कांग्रेस के कुछ नेता अंबाला से चुनाव लड़वाना चाहते थे, मगर सैलजा ने सिरसा में रुचि दिखाई। माना जा रहा है कि सैलजा का सिरसा से टिकट लगभग तय है। वहीं, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर कांग्रेस नेतृत्व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को टिकट देने के पक्ष में था, लेकिन हुड्डा गुट ने यहां पूर्व सीपीएस एवं महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह का नाम आगे किया। अब देखना होगा कि किसका नाम कांग्रेस तय करती है।