Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • GPM Road Accident: गौरेला में मौत को मात देकर बचा 6 साल का मासूम; तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा
    • Bhilai Steel Plant News: नेहरू अवार्ड से सम्मानित हुए 119 अधिकारी-कर्मचारी; BSP प्रबंधन ने सराहा उत्कृष्ट कार्य
    • Dhamtari Crime News: नगरी में मछली कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या; साथी की आंखों में मिर्च डालकर भागे बदमाश
    • Sahakarita Saptah Rajnandgaon: राजनांदगांव में सहकारिता सप्ताह की तैयारी; 20 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य
    • बिलासपुर अस्पताल के पूर्ण संचालन की मांग; कांग्रेस ने कहा- उद्घाटन काफी नहीं, सुविधाएं भी दें
    • Paper Leak Protest : NSUI का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान; पेपर लीक पर केंद्र सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग
    • गुरदासपुर: डेरा बाबा नानक पुलिस का बड़ा प्रहार, अवैध हथियार और हेरोइन के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
    • यूरिया खाद सब्सिडी घोटाले पर भाजपा का बड़ा हमला; केवल सिंह ढिल्लों ने की सीबीआई जांच की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, June 28
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » 169 करोड़ के गबन मामले में फंसे निलंबित आईएएस प्रदीप कुमार; अग्रिम जमानत के लिए पहुंचे कोर्ट

    169 करोड़ के गबन मामले में फंसे निलंबित आईएएस प्रदीप कुमार; अग्रिम जमानत के लिए पहुंचे कोर्ट

    June 28, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Haryana Bank Scam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़ : हरियाणा के बहुचर्चित बैंक घोटाले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मामले में नाम आने के बाद निलंबित आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पंचकूला की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। अदालत इस याचिका पर 2 जुलाई को सुनवाई करेगी और सीबीआई (Haryana Bank Scam) से इस केस की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

     क्या है आईएएस प्रदीप कुमार पर आरोप?

    सीबीआई के अनुसार, जब प्रदीप कुमार ‘हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड’ में सदस्य सचिव थे, तब सरकारी धन के निवेश और बैंक खातों से जुड़े फैसलों में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जांच एजेंसी का आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान आईडीएफसी बैंक के एक खाते से 169 करोड़ रुपये का गबन किया गया। आरोप है कि जांच शुरू होने के बाद से ही प्रदीप कुमार न तो अपने घर पर मिल रहे हैं और न ही उनका मोबाइल फोन चालू है।

     शेल कंपनियों के जरिए हुआ बड़ा वित्तीय नुकसान

    इस मामले में पहले ही बोर्ड के डाटा एंट्री ऑपरेटर सौरव शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीबीआई का दावा है कि नियमों का उल्लंघन कर सरकारी पैसा निजी बैंकों में निवेश करवाया गया और उसे शेल कंपनियों (फर्जी कंपनियों) में डायवर्ट कर दिया गया:

      • स्वस्तिक देश प्रोजेक्ट्स: करीब 70 करोड़ रुपये भेजे गए।

      • कैपसीपी फिनटेक सर्विसेज: 53 करोड़ रुपये से अधिक ट्रांसफर किए गए।

    जांच के दायरे में 8 आईएएस अधिकारी

    यह बैंक घोटाला अब बड़े प्रशासनिक स्तर पर तूल पकड़ चुका है। जांच के दायरे में कुल आठ आईएएस अधिकारी हैं। इनमें से दो अधिकारियों को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक (Haryana Bank Scam) अन्य अधिकारी अभी भी फरार बताया जा रहा है। बाकी पांच अधिकारियों पर भी अब गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान में तेजी; जानिए कौन से जिले हैं टॉप पर और कहां है रफ्तार धीमी

    अस्पताल का अमानवीय चेहरा; बिल न चुकाने पर मासूम के शव को बनाया बंधक, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मिली राहत

    राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में अंकित हुए 6 शहीदों के नाम; जानिए पलवल के वीर सपूत दिनेश कुमार की गाथा

    मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्तार, 14,900 कैप्सूल बरामद

    हरियाणा में 1 अक्टूबर से लागू होगी ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ नीति; बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

    Faridabad Crime : साली से निकाह का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.