नई दिल्ली : उत्तरी बाहरी जिले के नरेला इलाके के स्वतंत्र नगर में (Hanged After Killing Wife) घरेलू कलह की वजह से मंगलवार देर रात पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर फांसी लगा ली। सुबह आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। मृतक पति-पत्नी की पहचान विनोद और कोमल के तौर पर हुई है और वे किराए के मकान पर रह रहे थे।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली मेट्रो बना जंग का मैदान, दो यात्रियों में हुई मारपीट
महिला के परिजनों ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह इनके घर पहुंचा तो खून से लथपथ शव जमीनपर पड़ा हुआ था। उस पर धारदार हथियार जैसे पेचकस से कई वार किए गए थे।वहीं पति विनोद काशव फंदे से लटका हुआ था। बताया जा रहा है कि पति घरेलू कलह से परेशान होकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी।विनोद ने घटना को अंजाम देने से पहले अपने दोनों बच्चों को कमरे से बाहर कर दिया था। पति-पत्नी की उम्र 30 से 35 साल के बीच है जबकि दोनों बच्चों की उम्र क्रमशः 15 और 11 साल बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – बिजली की बढ़ी दरों को लेकर घमासान, कांग्रेस और भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Hanged After Killing Wife – विनोद और कोमल की शादी करीब 18 साल पहले हुई थी और वह इस मकान में करीब 15 दिन पहले ही रहने आए थे। पिछले कई सालों से दोनों के बीच घरेलू कलह को लेकर झगड़े हो रहा था। इसी बात को लेकर दोनों परेशान थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद पति ने यह कदम उठा लिया। पति-पत्नी किसी निजी कंपनी में काम करते थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।