गौतम बुद्ध नगर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. प्राधिकरण ने श्रमिकों के लिए सस्ते आवास बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और रहने (Greater Noida Housing Scheme) की सुविधा उपलब्ध कराने की बड़ी योजना तैयार की है. इसका मकसद मजदूर वर्ग को बेहतर जीवन स्तर देना और औद्योगिक विकास को मजबूती देना है प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पतवाड़ी गांव के पास करीब 5 एकड़ जमीन चिन्हित की है.
Greater Noida Housing Scheme – यहां 2500 से अधिक किफायती फ्लैट बने जाएंगे यह फ्लैट खासतौर पर फैक्ट्री और औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए होंगे. ताकि उन्हें काम के पास ही सस्ता और सुरक्षित आवास मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में हर शनिवार लगेगा जन सुनवाई कैंप; राशन कार्ड की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान
350 बेड का ESIC अस्पताल भी
अधिकारियों के अनुसार, इन फ्लैट्स का डिजाइन इस तरह तैयार किया जा रहा है कि कम लागत में बेहतर सुविधाएं मिल सके. इससे श्रमिकों को किराए की समस्या से राहत मिलेगी और उनका जीवन स्तर भी सुधरेगा. 2500 फ्लैट की योजना को लेकर अब जमीन चिन्हित करने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी. मंजूरी मिलते ही इस पर काम शुरू किया जाएगा और साथ ही नॉलेज पार्क 5 में 350 बेड का ईएसआईसी अस्पताल श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बनाने की भी योजना है.


