लुधियाना : पंजाब के 22 विभिन्न जिलों में 9500 आवेदन कर्ता परिवारों को नए राशन डिपो मिलने का रास्ता साफ हो गया है. डिपो होल्डर एसोसिएशन ने पंजाब सरकार द्वारा राज्य में अलॉट किया जा रहे नए डिपो राशन डिपुओ के खिलाफ माननीय हाईकोर्ट में दाखिल की गई रिट के बाद यह मामला पिछले (great news for new ration depots) करीब 32 महीनों से लटक रहा था l
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक माननीय हाईकोर्ट द्वारा सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए मामूली औपचारिकताओं के साथ आवेदन कर्ताओं को नए डिपो अलॉट करने की छूट दे दी है l ऐसे में उन परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्होंने करीब पौने 3 वर्ष पहले राशन डिपो लेने की इच्छा जताते हुए अपनी फाइलें खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालयो में जमा करवाई थीl
लेकिन इस बीच डिपो होल्डर एसोसिएशन द्वारा सरकार के फैसले के विरोध में हाई कोर्ट का रुख करते हुए नए राशन डिपो अलॉटमेंट संबंधी अपनाई गई प्रक्रिया पर रोक लगाने की अपील की गई जिसमें एसोसिएशन द्वारा तर्क दिया गया था कि पंजाब में पहले से ही अधिक राशन डिपो होने के कारण संबंधित डिपो होल्डरों को उचित रोजगार और कमाई नहीं हो रही है ऐसे में सरकार द्वारा राज्य में नए राशन डियो अलॉट करने पर स्थिति पहले से राशन डिपो चला रहे संचालकों का रोजगार खत्म हो जाएगा जिसके कारण आवेदन कर्ताओं को अलॉट किए जाने वाले राशन डिपुओं की प्रक्रिया बीच में ही अटकी हुई थी l
great news for new ration depots – लेकिन अब माननीय हाई कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले के बाद सरकार जल्द ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर संबंधित आवेदनकर्ता परिवारों को राशन डिपो अलॉट करने का काम शुरू करवा सकती है इस मामले को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों द्वारा जहां फिलहाल लिखित में कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की बात कही जा रही है वही इस बात पर भी मोहर लगाई जा रही है कि मामूली औपचारिकताओं को पूरा करने के साथ ही पंजाब भर में 9500 परिवारों को नए राशन डिपो जल्द मिल सकते हैं l
