Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से सफदरजंग ले जाते समय हुई मौत
    • राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प
    • ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार
    • तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
    • उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत
    • प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नगर आयुक्त तलब
    • हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया इनकार
    • गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » किसानों के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार : खट्टर

    किसानों के साथ खड़ी है हरियाणा सरकार : खट्टर

    April 4, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    भिवानी : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान (Govt Is With Farmers) हितैषी है और प्राकृतिक आपदा जैसी हर परिस्थिति में प्रदेश सरकार किसानों के साथ हर संभव सहयोग के लिए खड़ी है। खट्टर ने कहा कि हाल ही हुई बरसात एवं ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा विशेष गिरदावरी करवाने के बाद अगले महीने तक दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को भिवानी जिले के तिगड़ाना और धनाना गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ कृषि मंत्री जेपी दलाल के अलावा विधायक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

    इसे भी पढ़ें – कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, विधायक गोपालकृष्ण कांग्रेस में शामिल

    Govt Is With Farmers – खट्टर ने जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे ग्रामीणों को कहा कि जहां खेतों में पानी का नियमित ठहराव है, वे किसान परंपरागत खेती की अपेक्षा मछली पालन व्यवसाय को अपनायें, और आर्थिक रूप से समृद्धि की दिशा में प्रभावी कदम बढाएं। उन्होंने कहा कि मछली पालन व्यवसाय में झींगा मछली का पालन करने पर प्रति एकड़ करीब दो लाख रुपये प्रति वर्ष की आय है, ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्र का सदुपयोग करते हुए आर्थिक रूप से लाभ लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने आठ साल के कार्यकाल में अंत्योदय की भावना से जनहितकारी कार्य किये हैं।

    इसे भी पढ़ें – नवजोत सिद्धू की सुरक्षा में कटौती, अब वाई प्लस श्रेणी की मिलेगी सुरक्षा

    जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री के साथ किसानों के खेत में पहुंचे। खेत में बारिश के चलते खराब हुई फसल का उन्होंने जायजा लिया और उन्हें ‘मेरी फसल, मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिये कहा ताकि विशेष गिरदावरी के अनुरूप उन्हें मुआवजा मिल सके। मुख्यमंत्री ने इस बीच, धनाना गांव जनसंवाद के दौरान खरीद केंद्र को दो एकड़ से बढ़ा कर छह एकड़ में विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों की योजनाओं को ऑनलाइन कर दिया है और अब नागरिक घर बैठे ही मोबाइल से आवेदन कर सकते हैं, और इसके लिए उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार

    तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

    चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी की बड़ी कार्रवाई

    कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.