शेयर बाजार के लिए गुरुवार का दिन हलचल से भरा रहा. तीन दिन की लगातार गिरावट के बाद मार्केट हरे निशान के साथ खुला और उसमें शानदार तेजी देखने को मिली. देखते ही मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कुलांचे भरते हुए 800 अंक के पार हो गया. इसी बीच एक सरकारी बैंक के शेयर ने भी ऐसा कारनामा दिखाया जो कि (government bank created history) साल 2018 के बाद उसके अपने इतिहास में पहली बार हुआ. जी हां, हम बैंक ऑफ इंडिया की बात कर रहे हैं, जिसका शेयर 2018 के बाद पहली बार ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा. बैंक के शेयरों ने बाजार के दौरान 7 फीसदी तक का हाई बनाया.

इसे भी पढ़ें – बजट 2026 में किसानों की मौज! जानें खाते में कब आएगी 22वीं किस्त के ₹2000

बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में करीब 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और ये 168.4 रुपये प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहे थे, जो जनवरी 2018 के बाद से स्टॉक का सबसे ऊंचा स्तर है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक उसके शेयरों में थोड़ी गिरावट आई है. दोपहर 2 बजे के करीब बैंक का स्टॉक 165.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था.

इसे भी पढ़ें – Tata Nexon की राह हुई आसान! Hyundai की इस SUV के बढ़ गए दाम

government bank created history – बैंक ऑफ इंडिया ने Q3 FY26 के लिए 2,704.67 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो Q3 FY25 में 2,516.69 करोड़ रुपये से 7 प्रतिशत ज़्यादा है. इस बीच, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम इस तिमाही में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 6,460.69 करोड़ रुपये हो गई. एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ, ग्रॉस NPA रेशियो और नेट NPA रेशियो घटकर 2.26 प्रतिशत और 0.60 प्रतिशत हो गया. रिटर्न ऑन एसेट्स सालाना आधार पर 0.96 प्रतिशत पर स्थिर रहा. नेट प्रॉफिट मार्जिन Q3 FY26 में बढ़कर 12.75 प्रतिशत हो गया, जो Q3 FY25 में 12.61 प्रतिशत था.

Share.
Exit mobile version