एंथ्रोपिक के वर्कप्लेस प्रोडक्टिविटी टूल्स के लॉन्च के बाद भारत की दिग्गज IT कंपनियां जैसे इंफोसिस, विप्रो, HCL टेक, TCS के शेयरों में आज सुबह भारी गिरावट देखने को मिली. इन शेयरों में 7% तक की (AI attacks) गिरावट आई और कुल मिलाकर मार्केट वैल्यू में करीब 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

इंफोसिस और Mphasis के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई और ये 7% से अधिक लुढ़क गए. वहीं LTIMindtree, विप्रो, कोफोर्ज, TCS, Mphasis और HCL टेक के शेयर 5-6% तक टूटे. विप्रो के शेयर करीब 4% नीचे कारोबार कर रहे थे. निफ्टी IT इंडेक्स के शेयरों की कुल मार्केट वैल्यू घटकर करीब 30 लाख करोड़ रुपये रह गई. यह डर अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट से फैला, जहां टेक शेयरों से भरा नैस्डैक इंडेक्स 1.4% गिर गया और इस सेक्टर की कुल मार्केट वैल्यू में करीब 300 अरब डॉलर की कमी आई.

 AI attacks – यह तेज गिरावट अमेरिकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप एंथ्रोपिक के ऐलान के बाद आई, जिसने कंपनियों की लीगल टीमों के लिए खास तौर पर बनाया गया एक नया टूल लॉन्च किया है. क्लाउड बेस्ड चैटबॉट बनाने वाली कंपनी एंथ्रोपिक का कहना है कि यह टूल कई कानूनी काम अपने आप कर सकता है. इसमें कॉन्ट्रैक्ट की जांच, नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट की छंटनी, नियमों से जुड़े काम, लीगल डॉक्यूमेंट तैयार करना और तय जवाब देना जैसे काम शामिल हैं.

 

Share.
Exit mobile version