Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मोतिहारी में ‘जहर’ बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप
    • Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद होने की कगार पर हजारों यूनिट्स
    • बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई ‘खुशी’ और ‘मातम’; रुला देगी इस परिवार की दास्तां
    • Haridwar News: युवती से विवाद के बाद खौफनाक कदम! पुलिस के पहुंचने से पहले युवक ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
    • Delhi Crime: दिल्ली में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और बिस्किट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी सलाखों के पीछे
    • Delhi Crime: दिल्ली में भारी मात्रा में नकली टूथपेस्ट बरामद, नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा था मौत का खेल
    • Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 3 लोगों की मौत, रात भर शवों के ऊपर से गुजरते रहे वाहन
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आज गोरखपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, तीन दिवसीय प्रवास में कुटुंब प्रबोधन भी करेंगे

    आज गोरखपुर आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, तीन दिवसीय प्रवास में कुटुंब प्रबोधन भी करेंगे

    March 19, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम् पूजनीय सर संघ चालक मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर होली के पावन पर्व पर आज शाम गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचेंगे। सरसंघचालक गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे तथा कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवको के परिवार को भी संबोधित करेंगे।

     Gorakhpur – प्रांत प्रचार प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि यह बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय कार्यालय माधव धाम में होगी। प्रचार प्रमुख उपेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि पूरे देश में नियमित रूप से सर संघ चालक मोहन भागवत का प्रवास  होता रहता है। इसी क्रम में गोरक्ष प्रांत में भी उनका तीन दिवसीय प्रवास हो रहा है।

    इसे भी पढ़ें – अद्वितीय होगा योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह, 70 हजार लोग हो सकते है शामिल

    तीन दिवसीय प्रवास में कार्यकर्ताओ से कार्यो की समीक्षा करेंगे। 20 और 21 मार्च को मोहन भागवत संघ की संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी की बैठक लेंगे जिसमे प्रान्त कार्यकारिणी शामिल होगी। अंतिम दिन 22 मार्च को सायं काल गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में  संघ एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 22 मार्च मंगलवार की शाम 5 बजे गुरु गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर द्वारा कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

    इसे भी पढ़ें – कार्डधारकों को 23 मार्च तक मिलेगा फ्री राशन

    प्रान्त प्रचारक सुभाष जी के निर्देशन में प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण सिंह, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह एवं भाग बौद्धिक प्रमुख संकर्षण जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी में लग गए है। कार्यक्रम में संस्कार भारती के कलाकारों एवं विद्या भारती के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Mainpuri Road Accident: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा! शादी से लौट रहे 3 लोगों की मौत, रात भर शवों के ऊपर से गुजरते रहे वाहन

    डॉक्टर बना ‘हैवान’! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; FIR दर्ज

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    अखिलेश यादव का ‘मास्टरस्ट्रोक’: दादरी रैली के जरिए पश्चिमी यूपी की 140 सीटों पर सपा का गेम प्लान!

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.