उत्तरप्रदेश में योगी सरकार (Yogi Govt) के शपथ ग्रहण समारोह को भाजपा अद्वितीय बनाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाले शपथ समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और संघ के कुछ प्रमुख चेहरों के मौजूद रहने की संभावना है। वहीं अखिलेश यादव और मायावती को न्यौता दिया गया है। मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में करीब 70,000 लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें – जंबो कैबिनेट के साथ बनेगी UP सरकार, युवा चेहरों के साथ 2024 पर निशाना
होली के ठीक बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव हो जाएगा। विधायक दल की बैठक 19 या 20 मार्च को हो सकती है जबकि 21 मार्च को योगी सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शाह 19 मार्च को लखनऊ आ सकते हैं। उन्हीं की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा। नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
Yogi Govt – टीम योगी के हर सदस्य का चयन पार्टी 2024 को ध्यान में रखते हुए कर रही है। क्षेत्रीय, जातीय और वर्गीय संतुलन के साथ ही छवि का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राधामोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डाॅ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें – विधान परिषद चुनाव: 35 IAS बनाये गए आब्जर्वर
पार्टी सूत्रों की मानें तो योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब 24 मार्च को होने की संभावना है। इसे गृह नक्षत्रों के हिसाब से भी शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है। 19 को राज्य सरकार होली की छुट्टी घोषित कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उस दिन गोरखपुर की सुप्रसिद्ध होली में उपस्थित रहेंगे। 20 मार्च को यदि उत्तराखंड में शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो यूपी में विधायक दल की बैठक 21 या 22 मार्च को होने की संभावना है। जबकि योगी सरकार का शपथ ग्रहण 24 को हो सकता है। हालांकि पीएम मोदी की उपलब्धता भी देखी जा रही है।