दुनिया के सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजर में से एक Google Chrome को लेकर एक गंभीर सुरक्षा चेतावनी सामने आई है. गूगल ने पुष्टि की है कि Chrome में दो खतरनाक Zero-Day कमजोरियां (google chrome users beware) पाई गई हैं जिनका हैकर्स पहले से फायदा उठा रहे हैं. ये सुरक्षा खामी इतनी गंभीर मानी जा रही है कि कंपनी को इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी करना पड़ा. अनुमान है कि करीब 3.5 अरब क्रोम यूजर्स इस खतरे से प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए सभी यूजर्स को तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की सलाह दी गई है.
Chrome में मिली Zero-Day खामियां
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल ने बताया कि क्रोम में CVE-2026-3909 और CVE-2026-3910 नाम की दो गंभीर सुरक्षा खामियां मिली हैं. इन दोनों को Zero-Day Vulnerability कहा जाता है, जिसका मतलब है कि हैकर्स इन कमजोरियों का इस्तेमाल तब भी कर सकते हैं जब कंपनी को इनके बारे में पूरी जानकारी न हो. खास बात यह है कि इनका इस्तेमाल करके हमलावर किसी यूजर के सिस्टम में कोड चला सकते हैं या डेटा तक पहुंच बना सकते हैं.
हैकर्स कैसे कर सकते हैं हमला?
रिपोर्ट के मुताबिक CVE-2026-3909 Chrome के ग्राफिक्स लाइब्रेरी सिस्टम Skia से जुड़ी कमजोरी है. इस खामी का फायदा उठाकर हमलावर किसी यूजर को एक खतरनाक वेबसाइट पर भेज (google chrome users beware) सकते हैं और वहां से सिस्टम में मेलिसियस (Malicious) कोड चला सकते हैं. वहीं CVE-2026-3910 Chrome के JavaScript इंजन V8 में पाई गई कमजोरी है. यह खामी किसी खास HTML पेज के जरिए हमलावर को ब्राउजर के अंदर कोड चलाने की अनुमति दे सकती है. इसका मतलब है कि सिर्फ एक संदिग्ध वेबसाइट खोलना भी जोखिम भरा हो सकता है.
क्रोम यूजर्स को अभी क्या करना चाहिए?
गूगल ने इस खतरे से बचने के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. हालांकि यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ दिन या हफ्ते लग सकते हैं. इसलिए यूजर्स को खुद भी अपडेट चेक करना जरूरी है. इसके लिए Chrome के तीन डॉट मेन्यू में जाकर Help और फिर About Google Chrome विकल्प चुनना होगा. अगर नया अपडेट उपलब्ध होगा तो ब्राउजर उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर देगा. अपडेट के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करना जरूरी है ताकि नई सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय हो सके.

