यूजर्स के बेहतर एक्सपीरियंस के लिए WhatsApp नए-नए फीचर्स को रोलआउट करता रहता है. अब कंपनी iOS यूजर्स को Multi Account सपोर्ट वाला नया फीचर देने की तैयारी कर रही है, ये फीचर पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ये फीचर उन लोगों के बहुत ही काम आता है जो एक ही फोन में दो (good news for apple users) अलग-अलग नंबर के WhatsApp Account चलाना चाहते हैं. इस फीचर से उन लोगों को काफी फायदा होगा जिनके पास दो या दो से ज्यादा नंबर हैं.
इस फीचर के आने के बाद Apple iPhone यूजर्स बहुत ही आसानी से एक ही ऐप में एक से दूसरे अकाउंट के बीच स्विच कर पाएंगे. हर अकाउंट अपनी चैट, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग को बनाए रखेगा और बिना लॉग आउट किए यूजर्स एक से दूसरे अकाउंट में स्विच कर पाएंगे.
इसे भी पढ़ें – Elon Musk का नया ब्रह्मास्त्र तैयार! WhatsApp और Arattai की छुट्टी करने आया ‘X Chat’
व्हाट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo के अनुसार, इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है और ये फीचर फिलहाल कुछ ही बीटा टेस्टिंग करने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है. ये फीचर WhatsApp Beta वर्जन 25.34.10.72 में उपलब्ध है. यूजर्स दो अकाउंट्स को एक ही ऐप में जोड़ पाएंगे, सभी डेटा जैसे कि चैट बैकअप, प्राइवेसी कंट्रोल्स हर प्रोफाइल के लिए अलग-अलग होंगे.
good news for apple users – इस फीचर की टेस्टिंग चल रही है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस फीचर का स्टेबल अपडेट iOS यूजर्स के लिए रोलआउट करेगी. हालांकि, अभी सटीक तारीख के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. एंड्रॉयड में इस फीचर के आने के बाद ऐपल चलाने वाले यूजर्स भी इस फीचर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

