रांची : गोवा के नाइट क्लब में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग में झारखंड के तीन युवकों की मौत ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है. हादसा बुधवार देर रात हुआ, जिसमें लगभग 25 लोगों की जान चली गई. गुरुवार दोपहर झारखंड के तीनों मृतकों के पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर रांची लाए गए. जैसे ही शव एयरपोर्ट पहुंचे, परिजनों का (goa night club incident) रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पूरे एयरपोर्ट परिसर में मातम छा गया और कई लोग वहीं बेहोश होकर गिर पड़े.

मृतकों में रांची जिला के लापुंग प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के दो सगे भाई—प्रदीप महतो (24) और विनोद महतो (22) शामिल हैं. दोनों धनेश्वर महतो के बेटे थे. तीसरे मृतक मोहित मुंडा (22), खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव के रहने वाले थे. तीनों गोवा के एक रेस्टोरेंट में शेफ और कुकिंग स्टाफ के रूप में काम कर रहे थे. परिजनों के अनुसार, तीनों कुछ महीने पहले ही रोजगार के लिए गोवा गए थे और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने का सपना देख रहे थे.

goa night club incident – रांची एयरपोर्ट पर परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित भी पहुंचे. इसी दौरान कई सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की भी एयरपोर्ट पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि यह घटना केवल तीन परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड का दुख है. बंधु तिर्की ने सरकार से मांग की कि मृतकों के परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए.

 

Share.
Exit mobile version