गिरिडीहः दो दिनों बाद नया साल शुरू हो जाएगा. नव वर्ष को लेकर लोगों ने जश्न की तैयारी की हुई है. इधर पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. एसपी डॉ. बिमल कुमार की अगुवाई में विशेष जांच (Giridih police alert) अभियान भी चलाया जा रहा है. होटलों, ढाबों और वाहनों की चेकिंग लगातार की जा रही है.
इसी कड़ी में सोमवार देर रात को एसपी डॉ. बिमल कुमार दल बल के साथ निकले और जगह-जगह वाहनों की जांच की. वहीं, मौके पर मौजूद डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार एवं बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को आवश्यक निर्देश दिए.
Giridih police alert – एसपी ने पुराने अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जो लोग हाल के दिनों में जेल से निकले हैं, वे क्या कर रहे हैं इस पर भी नजर रखना है. इसके साथ-साथ संदिग्ध और मनचलों पर भी नजर रखना है. समय-समय पर वाहन की जांच करना भी जरूरी है.

