Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Indore News: डिजिटल पेमेंट पर टैक्स की मार! इंदौर में व्यापारियों का प्रदर्शन, 10 लाख उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य
    • Eco Friendly Ganesha: पीओपी को कहो ना! बुरहानपुर में बंट रही फिटकरी की गणेश प्रतिमाएं, पानी को शुद्ध करेगी यह मूर्ति
    • Chhatarpur Bribe Case: भगवान की कसम 2 लाख और 5 किलो शुद्ध घी दो; रिश्वतखोर पटवारी सस्पेंड, ऑडियो वायरल
    • MP High Court Relief: सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत; बुलडोजर कार्रवाई पर रोक
    • Sagar Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब कांड के फरार आरोपी सिद्धार्थ कुशवाहा की भाभी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त
    • Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाहन जब्त
    • Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत
    • Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही साइबर सेल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बदल जाएगा गाजियाबाद का नाम, नगर निगम में पारित हुआ प्रस्ताव

    बदल जाएगा गाजियाबाद का नाम, नगर निगम में पारित हुआ प्रस्ताव

    January 10, 2024 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में मंगलवार (9 जनवरी) को गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हुआ है। लगभग 284 साल से मुगल शासन के वजीर गाजीउद्दीन की याद दिलाने वाले इस जिले का नाम अब बदला जाएगा।

    गाजियाबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में यह प्रस्ताव पारित होते ही पार्षदों ने खड़े होकर तालियां बजाईं। बीजेपी के कईं नेता लम्बे समय से गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव पास होते ही सदन में जय श्री राम, वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे गूंजने लगे।

    इसे भी पढ़ें – ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट’ की सुरक्षा करेंगे CISF कमांडो

    नगर निगम बोर्ड में यह प्रस्ताव पारित होने के बाद अब यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इस पर अंतिम निर्णय अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेंगें। गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने मंगलवार को बताया कि गाजियाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पार्षदों द्वारा पूर्ण बहुमत से पारित किया गया और अब इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास भेजा जाएगा।

    क्या होगा गाजियाबाद का नया नाम?

    मेयर सुनीता दयाल ने मंगलवार को बताया कि शहर के नामों के विकल्प के रूप में हरनंदी नगर, गज प्रस्थ और दूधेश्वरनाथ नगर पर विचार किया जा रहा है। नया नाम योगी जी के निर्णय के अनुसार रखा जाएगा। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले साल उन्होंने राज्य विधानसभा में इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें गाजियाबाद का नाम बदलकर गजप्रस्थ करने का सुझाव दिया गया था।

    इसे भी पढ़ें – ISIS से जुड़ा एक इनामी आरोपी गिरफ्तार, दूसरे ने अदालत में आत्मसमर्पण किया

    पिछले कुछ दिनों से हिंदू संगठनों की ओर से गाजियाबाद जिले के नाम बदलने की मांग की जा रही है। गाजियाबाद नगर निगम की बैठक में पहली बार इस मुद्दे पर चर्चा हुई भाजपा पार्षद संजय सिंह ने मीटिंग में इस प्रस्ताव को पेश किया था। इसको लेकर मेयर सुनीता दयाल का कहना है कि कई लोगों ने जिले के नाम बदलने की अपील की है। लेकिन अब पहली बार इस प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई।

    प्राचीन मंदिर दूधेश्वर नाथ के प्रधान पुजारी महंत नारायण गिरि ने बताया कि पिछले साल उन्होंने मुख्यमंत्री से बात की थी और गाजियाबाद के लिए तीन नाम गजप्रस्थ, दूधेश्वरनाथ नगर या हरनंदीनगर के सुझाव दिए थे। उन्होंने कहा कि ये नाम महाभारत के इतिहास से संबंधित हैं क्योंकि यह क्षेत्र हस्तिनापुर का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि यह एक घना जंगल था जहां हाथी रहा करते थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; पुलिस ने दबोचा

    Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और हंगामा

    68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्र

    ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रही है किरकिरी

    Anamika Singh Lucknow Case: ‘कार चढ़ाकर भाग चलो…’ शाहनवाज और दानिश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

    UP News : मथुरा में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, बैंककर्मी को वाट्सऐप पर मैसेज भेजने का मामला आया सामने

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.