बरनाला पुलिस ने चोरी और ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ कप्तान पुलिस मोहम्मद सरफराज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि (pandit did the trick) डीजीपी पंजाब, चंडीगढ़ के दिशा-निर्देशों पर समाज-विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह अहम सफलता हासिल हुई। इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला की निगरानी में पुलिस ने इस गिरोह के सदस्यों को धर-दबोचा।
मामले से संबंधित शिकायत 18 सितंबर 2025 को खुशविंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह निवासी पक्षो बस्ती, शहिणा ने पुलिस को दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि शास्त्री पंडित नामक एक व्यक्ति ने उसके घर के आंगन में सोने की गागर दबे होने का दावा किया। इसी बहाने 10 अगस्त 2025 को वह अपने एक साथी के साथ घर आया और गृह दोष ठीक करने के लिए पूजा-पाठ शुरू किया। पूजा के दौरान उसने घर में रखे लगभग 3–4 तोले सोने के गहने पूजा के लिए मांगे और पूजा समाप्त होने के बाद उन्हें अलमारी में रखवा दिया।
pandit did the trick – बयानकर्ता के अनुसार परिवार के सदस्य पूजा करते-करते वहीं सो गए और शास्त्री पंडित अपने साथी सहित घर से चला गया। बयानकर्ता ने कुछ दिनों बाद जब अलमारी खोली तो सोने के गहने तथा डेढ़ लाख रुपये नकद गायब पाए गए। इस बयान के आधार पर थाना शहिणा में मुकदमा विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया। मामले की जांच सी.आई.ए. स्टाफ बरनाला द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान सब-इंस्पेक्टर लवप्रीत सिंह और पुलिस टीम ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

