उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में संपत्ति खरीदने का लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) आगामी 1 दिसंबर को एक विशेष नीलामी (great opportunity to buy a plot) आयोजित करने जा रहा है, जिसमें इंदिरापुरम के करीब 73 आवासीय, व्यावसायिक और अन्य श्रेणी के फ्लैट बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.
great opportunity to buy a plot – यह नीलामी पूरी तरह बोली प्रक्रिया के माध्यम से होगी, जिसके लिए इच्छुक लोग आवेदन फार्म भरकर हिस्सा ले सकते हैं. जीडीए ने इस संबंध में आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है और नीलामी से जुड़ी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.
इसे भी पढ़ें – दहला श्रावस्ती! पूर्व प्रधान और पत्नी की हत्या से हड़कंप, डबल मर्डर के पीछे राजनीतिक रंजिश या जमीनी विवाद
दिल्ली और नोएडा से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम क्षेत्र में संपत्ति की मांग लगातार बढ़ रही है. आधुनिक सुविधाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और उभरते व्यावसायिक महत्व के चलते यह इलाका रियल एस्टेट निवेशकों और गृह खरीदारों की पहली पसंद बन चुका है. इसी मांग को देखते हुए प्राधिकरण ने इस बार की नीलामी में केवल इंदिरापुरम और इसके विस्तार योजना को प्राथमिकता दी है. अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है जब पूरी नीलामी केवल एक ही प्रमुख क्षेत्र के भूखंडों पर केंद्रित है.
जीडीए द्वारा घोषित नीलामी में कुल 73 प्लॉट शामिल किए गए हैं, जिनमें 32 व्यावसायिक, 25 आवासीय, 14 दुकान और अन्य श्रेणी के प्लॉट सम्मिलित हैं. यह विभिन्न प्रकार के खरीदारों-व्यवसायियों, निवेशकों और घर बनाने की इच्छा रखने वाले परिवारों सभी के लिए एक उपयुक्त अवसर प्रदान करता है. प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि यह प्लॉट पब्लिक बिडिंग के माध्यम से बेचे जाएंगे, जिससे इच्छुक लोग पारदर्शी व प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के जरिए मनपसंद संपत्ति खरीद सकेंगे.

