उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में अवैध मजार पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है. यह मजार सरकारी बंजर जमीन पर बनी हुई थी. मजार को ध्वस्त करने के दौरान मौके पर कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा. इस (action against illegal occupation) दौरान जिले के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे. देवरिया सदर से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने अवैध मजार पर कार्रवाई की मांग की थी. इसके बाद मामले की जांच की गई, जिसमें मजार अवैध पाई गई.

इसे भी पढ़ें – यूपी के आसमान में राफेल की दहाड़! 5 लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के साथ गंगा एक्सप्रेसवे का ऐतिहासिक उद्घाटन

देवरिया जिले के गोरखपुर रोड के ओवर ब्रिज के पास कई साल पुरानी अब्दुल गनी शाह बाबा की अवैध मजार स्थित थी. प्रशासन के तीन बुलडोजर ने आज इस मजार को जमींदोज कर दिया. इस दौरान दर्जनों थानों की पुलिस सुरक्षा के मध्यनजर तैनात रही. देवरिया सदर से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने प्रशासन से अवैध मजार को लेकर कार्रवाई की मांग थी. उन्होंने इस मामले में मजार की जांच के लिए प्रमुख सचिव गृह और डीएम देवरिया को पत्र लिखा था.

इसे भी पढ़ें – लखनऊ की सड़कों पर AAP का शक्ति प्रदर्शन: बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म के खिलाफ फूंका बिगुल

action against illegal occupation – दो महीने पहले विधायक ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी की थी. इसके बाद मामले में तेज आई और आखिर में प्रशासन का बुलडोजर चल ही गया. इस मजार को लेकर एसडीएम कोर्ट ने जांच कराई थी. जांच में आया कि मजार अवैध रूप से सरकारी बंजर पर बनी हुई है. इसके बाद प्रशासन ने मजार कमेटी को नोटिस जारी उसे खाली करने का आदेश दिया था. वहीं, नोटिस मिलते ही कमेटी के लोगों ने मजार को खाली करना शुरू कर दिया था.

Share.
Exit mobile version