पलामूः प्रिंस खान के शूटर शाहरुख अली को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शाहरुख अली के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा गोली बरामद किया गया है. गिरफ्तार शूटर पलामू के मेदिनीनगर में सोना कारोबारी पर फायरिंग करने वाला था. फायरिंग की साजिश कुवैत में रची गई थी, जिसमें शाहरुख अली का भांजा मोहम्मद आतिफ (shooter arrested in Palamu) भी शामिल है. इसकी पुष्टि पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने की है.

दरअसल, पलामू पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इसी क्रम में एक बाइक सवार को रोका गया था. पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर बाइक सवार को पकड़ लिया. बाइक सवार के पास से एक देशी कट्टा और गोली बरामद हुआ था. बाइक सवार युवक की पहचान शाहरुख अली के रूप में हुई थी. शाहरुख अली मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के पहाड़ी मोहल्ला का रहने वाला है. शाहरुख ने पुलिस को बताया है कि वह प्रिंस खान के कहने पर सोना कारोबारी रंजीत सोनी की दुकान पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला था.

shooter arrested in Palamu – दरअसल, पलामू में सोना कारोबारी रंजीत सोनी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से 25 दिसंबर को प्रिंस खान के दो शूटर मोहम्मद नाजीम और मुर्तजा अंसारी को गिरफ्तार किया था. दोनों की गिरफ्तारी के बाद प्रिंस खान ने शाहरुख खान से संपर्क किया था. शाहरुख खान सोना कारोबारी रंजीत सोनी के प्रतिष्ठान पर फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाला था.

 

 

Share.
Exit mobile version