रायपुर: BJP को छत्तीसगढ़ से बड़ी उपलब्धियां मिली है. छत्तीसगढ़ के वर्तमान प्रदेश प्रभारी और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं. हालांकि छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी रहते हुए ऐसा दूसरी बार हुआ है जब कोई राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चयनित हुआ है. इससे पहले BJP के राष्ट्रीय (from Chhattisgarh to Delhi) अध्यक्ष जेपी नड्डा भी जब BJP के अध्यक्ष बनाए गए थे तब वे छत्तीसगढ़ के प्रभारी के तौर पर वह काम कर रहे.

BJP में मोदी के सफर की बात की जाए तो 2013 के बाद से जो हालात बने हैं उसमें छत्तीसगढ़ का जो भी प्रभारी बनाया गया उसे केंद्रीय नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी दी गई. 2013 में हुए छत्तीसगढ़ के चुनाव में प्रदेश स्तर पर बदलाव हुआ था. जेपी नड्डा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया था 2013 में BJP ने बड़ी जीत दर्ज की थी और रमन सिंह की सरकार बनी थी.

इसे भी पढ़ें – एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड विवाद: सदन में भाजपा विधायक बनाम सरकार, जांच की मांग

जेपी नड्डा के पार्टी और संगठन में काम करने को लेकर जो रणनीति रही उसके बाद BJP ने उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी दे दी. हालांकि ऐसा पहली बार हुआ था जब जेपी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर ही BJP में अध्यक्ष बनाया गया. 2023 के हुए विधानसभा चुनाव में ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी थे और नितिन नबीन सह प्रभारी बनाए गए थे. नितिन नबीन के बेहतर कामकाज को लेकर ही 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें छत्तीसगढ़ के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई जबकि ओम माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया.

from Chhattisgarh to Delhi – BJP को बिहार से बहुत कुछ मिला है. 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जिस तरीके के परिणाम आए हैं उसने भाजपा की पूरी झोली भर दी. वर्तमान समय में BJP ने जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुना है वह भी बिहार से आते हैं. छत्तीसगढ़ से उनका नाता BJP को मजबूती देने और जितवाने से ही जुड़ा है. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में भी बिहार से ही बहार है.

 

Share.
Exit mobile version