दुर्ग : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज घोषणा की कि देश के 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली गरीब कल्याण योजना अगले पांच साल के लिए बढ़ायी जाएगी। श्री मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दुर्ग संभाग के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के पक्ष में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। रैली में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, सरोज पांडेय, (Free Ration For Five More Years) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव सहित अनेक नेता शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस सट्टेबाजों के अवैध धन का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार में कर रही : भाजपा
Free Ration For Five More Years – केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) के नेता रामदास आठवले भी उपस्थित थे और उन्होंने सभी 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को समर्थन देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने रैली में आए विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कड़े प्रहार किए और कहा, “पूरा छत्तीसगढ़ कह रहा है कि तीस टका टक्का, आपका काम पक्का।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हर घोषणा में 30 टके का खेल पक्का है। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता अब 30 टका सरकार से छुटकारा पाना चाहती है और वह कह रही है कि- और नहीं सहिबो, बदल के रहिबो।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर व विवाहिताओं एवं बेघरों को वित्तीय सहायता
प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और लूट में मुख्यमंत्री ने महादेव के नाम को भी नहीं छोड़ा और सट्टे और जुए से युवाओं को लूटकर कांग्रेस के नेताओं के घर भर दिए। उन्होंने कहा कि पैसा पकड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री बौखला गये हैं और कांग्रेस के नेता संदेश दे रहे हैं कि हम भी पैसे रखवा कर पुलिस भेज देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग धमकी दे रहे हैं। पर जनता सब कुछ जानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक ‘ओबीसी’ प्रधानमंत्री को सुबह शाम पानी पी पी कर गाली दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के साथ साथ कांग्रेस पूरे ओबीसी साहू समाज को गाली दे रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का ओबीसी समाज कांग्रेस को माफ नहीं करेगा।

