हैदराबाद : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें राज्य के वास्ते छह गारंटी और अनेक घोषणाएं हैं। इन छह गारंटी में चार हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन देना और 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया कराना शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने 42 पन्नों वाला घोषणापत्र अभय हस्तम जारी करने के बाद कहा कि तेलंगाना (Free Internet For Students) के लोगों का मूड है कि चाहे जो हो जाए कांग्रेस को सत्ता में लाना है।
इसे भी पढ़ें – राजस्थान में भाजपा बंटी हुई और इसके नेताओं के बीच कलह : आनंद शर्मा
कांग्रेस की छह गारंटी में 30 नवंबर के चुनाव के बाद राज्य की सत्ता में पार्टी के आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह और 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ ही सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा शामिल है।
कांग्रेस पार्टी ने एकीकृत भूमि प्रशासन पोर्टल धरणी को खत्म करने और इसकी जगह एक नई राजस्व प्रणाली लाने का भी वादा किया है।पार्टी ने अपने घोषणापत्र में रायतू भरोसा के तहत प्रत्येक वर्ष किसानों को 15,000 रुपये की निवेश सहायता देने का वादा किया है, वहीं खेतों में काम करने वाले मजदूरों को 12,000 रुपये दिए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें – आईएनएस विक्रांत को मिला परिचालन का दर्जा, अब युद्ध मोड में तैनाती के लिए तैयार
Free Internet For Students – घोषणापत्र के अनुसार, चेयुता के तहत पात्र लाभार्थियों को 4,000 रुपये वृद्धावस्था पेंशन और 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का वादा किया गया है। वहीं, घोषणा पत्र में कहा गया है कि विद्या भरोसा कार्ड के तहत छात्रों को 5 लाख रुपये का वित्तीय सहायता कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग कॉलेज फीस (शुल्क प्रतिपूर्ति के अतिरिक्त) और अन्य शिक्षा संबंधी खर्चों के भुगतान में किया जा सकता है। इसमें कहा गया है, सभी छात्रों को वाई-फाई सुविधाओं के माध्यम से मुफ्त इंटरनेट प्रदान किया जाएगा।

