नई दिल्ली : डीडीए की योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पूर्वी जिला साइबर थाना पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अमित कुमार, निजामुद्दीन, सुलभ नामदेव, राम अवतार है। उनके पास से तीन मोबाइल फोन और (Fraud On DDA Scheme) एक लैपटाप बरामद किया है। यह गिरोह उत्तर प्रदेश के हमीरपुर, झांसी और कानपुर जिले से संचालित हो रहा था। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें – तिलक नगर में स्कूल के पास मिला महिला का शव, एक व्यक्ति गिरफ्तार

वेस्ट विनोद नगर निवासी राजीव ने साइबर थाने में शिकायत देते हुए बताया कि चार अगस्त को फेसबुक पर उन्होंने फ्लैट बुकिंग के संबंध में एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन की वेबसाइट से जुड़े लिंक के माध्यम से उन्होंने एक फार्म भरा। जिसके बाद उन्हें एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें फ्लैट बुकिंग से संबंधित जानकारी थी। अगले दिन उन्हें एक और ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें अवधेश कुमार नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में बुकिंग राशि के रूप में 50 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा गया।

इसे भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 7 लोग गिरफ्तार

Fraud On DDA Scheme – उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसने खुद का परिचय डीडीए के एक उच्च अधिकारी रंजन मेहता के रूप देते हुए कहा कि उनका आवेदन स्वीकृत हो गया है, उन्हें रुपये जमा करने होंगे। उक्त खाते में 50 हजार और भुगतान का विवरण उस कथित ईमेल पर साझा किया जाएगा। शिकायतकर्ता ने उक्त राशि का भुगतान उस कथित बैंक खाते में किया। इसके बाद कथित नंबर से दोबारा काल आया और उसे फ्लैट आवंटन की पुष्टि के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा गया। इसके बाद शिकायतकर्ता सतर्क हो गया और उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Share.
Exit mobile version