आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा के थाना खंदौली के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के पास रविवार सुबह एक तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। खंदौली थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश चौहान के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक महिला और आठ बच्चियां(Four Girls Died After Drowning In A Pond) तालाब में डूबने लगीं,चीख पुकार सुनकर पुलिस ,होमगार्ड और लोग वहां एकत्र हो गए।

इसे भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में सुनी जनता की शिकायतें

होमगार्ड मुकेश चौहान और वहां पहुंचे लोगों में से दो लोग तुरंत तालाब में कूद गए और एक महिला था चार बच्चों को तो सही सलामत बाहर निकाल निकाल लिया, लेकिन शेष चार बच्चियों की हालत बहुत नाजुक थी, जिनमें से एक ने तो वहीं दम तोड़ दिया जबकि बाकी तीन बच्चियों को तुरंत एस.एन.मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन वहां अन्य तीन बच्चियों की भी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें – हाथरस भगदड़ कांड के बाद बाबा सूरजपाल का पहला बयान, कहा – उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा

Four Girls Died After Drowning In A Pond – उन्होंने बताया कि इस तालाब का निर्माण वर्षा जल संचयन के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण द्वारा किया गया था। इस हादसे में जान गंवाने वाली चार बच्चियों की उम्र 11 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। चार-पांच दिन पूर्व ही कानपुर देहात की घुमंतू जाति के लोगों के एक परिवार ने तालाब के पास पड़ी खाली जमीन पर अपने डेरा लगाया था। बच्चियां इसी परिवार की थीं।

Share.
Exit mobile version