Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » 7 दिन की रिमांड पर भेजा गया पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा, अब धनकुबेर के खजाने का खुलेगा राज?

    7 दिन की रिमांड पर भेजा गया पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा, अब धनकुबेर के खजाने का खुलेगा राज?

    January 28, 2025 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश में धनकुबेर आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा को 7 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है. उसके साथ ही विशेष लोकायुक्त कोर्ट ने चेतन शर्मा को भी पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. दोनों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया था. करीब 5 घंटे की पूछताछ के बाद इन्हें लोकायुक्त पुलिस ने कोर्ट में पेशकर आगे की पूछताछ के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी. हालांकि कोर्ट ने महज 7 दिन का रिमांड (7 Day Remand) मंजूर करते हुए पुलिस को जांच पूरी करने को कहा है. अब पुलिस 4 फरवरी को उसे दोबारा कोर्ट में पेश करेगी.

    इसे भी पढ़ें – जबलपुर में जुआ खेलने से रोका तो चाकू मार कर चार लोगों को उतार दिया मौत के घाट, दो की हालत गंभीर

    बता दें कि सौरभ शर्मा ने सोमवार को खुद कोर्ट पहुंच कर अपने सरेंडर की अर्जी लगाई थी. वहीं मंगलवार को वह दोबारा इस अर्जी पर सुनवाई के लिए पहुंचा था. इसी दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे दबोच लिया. इसके थोड़ी ही देर बाद पुलिस ने उसके साथी चेतन गौर और शरद जायसवाल को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी के बाद तीनों को थाने ले जाकर करीब 5 घंटे तक पूछताछ की गई. इस दौरान तीनों ने काफी राज उगले हैं. ऐसे में पुलिस ने इन्हें कोर्ट में पेशकर उगले गए सभी राज को सत्यापित करने के लिए 15 दिन की रिमांड मांगी थी. हालांकि कोर्ट ने केवल 7 दिन की रिमांड मंजूर की है.

    41 दिन से फरार था सौरभ शर्मा

    बता दें कि सौरभ शर्मा और उसके दोनों साथी बीते 41 दिनों से फरार थे. लोकायुक्त पुलिस ने इनकी कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था. इसके अलावा इनके घर से लोकायुक्त पुलिस ने 234 किलो से अधिक चांदी और करोड़ों रुपए कैश बरामद किया था. लोकायुक्त पुलिस का दावा है कि प्राथमिक पूछताछ में ही तीनों आरोपियों ने हैरान करने वाले राज उगले हैं. अब रिमांड अवधि में पुलिस क्राइम सीन रीक्रिएट कर सभी मामलों का सत्यापन करेगी.

    सौरभ ने जताया जान को खतरा

    सौरभ शर्मा के वकील राकेश पाराशर ने कोर्ट में अर्जी दाखिलकर उसकी जान को खतरा बताया है. पुलिस रिमांड के लिए हो रही बहस के दौरान उन्होंने कहा कि सौरभ शर्मा के पास अब बताने के लिए कुछ नहीं है. ऐसे में पुलिस रिमांड का कोई औचित्य नहीं है. राकेश पाराशर ने कोर्ट को बताया कि लोकायुक्त पुलिस के रिमांड के दौरान सौरभ की जान को खतरा है. उन्होंने कोर्ट में रिमांड अवधि के दौरान सौरभ के वकील ने मुलाकात, रोजाना मेडिकल जांच और पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग की है.

    19 दिसंबर को बरामद हुआ था कुबेर का खजाना

    7 Day Remand – बता दें कि लोकायुक्त की टीम ने 19 दिसंबर को परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के अरेरा हिल्स स्थित घर और ऑफिस पर छापा मारा था. इन ठिकानों से पुलिस ने 2.95 करोड़ की नगदी और करीब 50 लाख के सोने चांदी के जेवरात बरामद किए थे. इसके अलावा 234 किलो चांदी और जमीनों के दस्तावेज भी मिले थे. इससे पहले लोकायुक्त की टीम ने आधी रात को मेंडोरी के जंगल में लावारिस खड़ी कार से 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपए कैश बरामद किया था. यह कर सौरभ के सहयोगी चेतन गौर के नाम से है. चेतन ने ही जांच एजेंसियों की पूछताछ में सारा माल सौरभ शर्मा का बताया था.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उज्जैन व्यापार मेले ने रचा इतिहास, 41 हजार से ज्यादा वाहन बिके; सरकार को मिला ₹206 करोड़ का राजस्व

    राजा रघुवंशी की मां बोलीं-मेरा बेटा लौट आया है, परिवार बच्चे के जन्म को मान रहा चमत्कार

    ‘घर में अकेली थी किशोरी, अंदर घुसे ASI और…’; पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

    Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमीन पर पटका

    ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिकायत

    Strange Police Case: पुलिस स्टेशन में महिला का ‘शक्ति प्रदर्शन’! चालान कटते ही देवी का रूप, पुलिस ने 50 रुपये देकर पीछा छुड़ाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.