Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, अब तक 35.57 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

    चारधाम यात्रा में उमड़ रहा भक्तों का सैलाब, अब तक 35.57 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे धाम

    September 20, 2024 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बदरीनाथ/केदारनाथ धाम : चारधाम यात्रा में फिर से एक बार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। अब तक चारधाम यात्रा में 35 लाख 57 हजार से अधिक तीर्थयात्री दर्शन क चुके हैं। सितंबर माह के दूसरे सप्ताह से बदरीनाथ-केदारनाथ धाम जाने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दोनों धामों में प्रतिदिन तीन से चार हजार तीर्थयात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। शासन-प्रशासन यात्रियों की सुखद यात्रा के लिए सुविधा मुहैया कराने के (Flood Of Devotees In Char Dham Yatra) लिए व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तरकाशी में वरूणावत पर्वत से 21 साल बाद फिर हुआ भूस्खलन, सड़कों पर खड़े वाहन मलबे में दबे

    केदारनाथ मंदिर के कपाट दस मई को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए थे। यात्रा के शुरुआत से भक्तों का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया था। केदारनाथ में सबसे अधिक अभी तक रिकार्ड 11 लाख 45 हजार 897 से अधिक तीर्थयात्रियों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है। बदरीनाथ में 09 लाख 89 हजार 282 श्रद्धालु पहुंचे हैं। दोनों धामों में 21 लाख 35 हजार से अधिक तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।गंगोत्री धाम में 06 लाख 65 हजार 911 और यमुनोत्री धाम में 05 लाख 83 हजार 455 व हेमकुंड में 01 लाख 66 हजार 503 से अधिक भक्त पहुंचे हैं।

    इसे भी पढ़ें – जन-धन योजना ने करोड़ों भारतीयों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ा : धामी

    Flood Of Devotees In Char Dham Yatra – श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि सरकार, मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से धाम पहुंच रहे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 31 जुलाई को आयी आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित गति से पैदल रास्ते को दुरुस्त करवाकर दोबारा से यात्रा को संचालित किया है। द्वितीय चरण की यात्रा ने अब तेज गति पकड़ ली है। हर दिन हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.