Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’
    • पुणे में अप्रैल में ‘प्रलय’! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार
    • रसमलाई के लिए ‘रक्तपात’! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे
    • जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं पार्टियां
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पहले हेल्पर और कुत्ते को निकाला बाहर, फिर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया… छतरपुर पथराव के फरियादी SHO ने क्यों किया सुसाइड?

    पहले हेल्पर और कुत्ते को निकाला बाहर, फिर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को उड़ाया… छतरपुर पथराव के फरियादी SHO ने क्यों किया सुसाइड?

    March 7, 2025 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के छतरपुर में सिटी कोतवाली में तैनात एसएचओ ने खुद को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया. वह अगस्त 2024 में छतरपुर कोतवाली में हुए पथराव (blowing himself with a service revolver) मामले में मुख्य फरियादी थे. उनके द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है. उन्हें मोबाइल फोन पर किसी को खुद को गोली मार लेने की बात कहते सुना गया था. इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया. खबर मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

     blowing himself with a service revolver – एसएचओ अरविंद कुजूर ने गुरुवार को शाम के वक्त पेप्टेक टाउन स्थित किराये के मकान में सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने एक दिन पहले ग्वालियर पेशी कराने जाने के लिए 2 दिन की छुट्टी ली थी. इसके बाद गुरुवार की शाम को यह घटना सामने आई है. जानकारी लगते ही डीआईजी ललित शाक्यवार, एसपी अगम जैन सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना से जुड़े साक्ष्य इकट्ठे किए गए.

    छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे SHO अरविंद

    अरविंद कुजूर छत्तीसगढ़ के जसपुर जिले के निवासी थे. एसएचओ का पेप्टेक टाउन में किराए के मकान में निवास था. वहां एक केयरटेकर प्रदीप अहिरवार भी रहता था. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 6.40 बजे उन्होंने कमरे को अंदर से लॉक किया और सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जो सिर में दाहिने ओर लगी. उन्होंने घटना से पूर्व घर के हेल्पर और पालतू कुत्ते को भी बाहर कर दिया था. गोली की आवाज सुनते ही हेल्पर प्रदीप घर के अंदर पहुंचा और पुलिस अधिकारियों को सूचना दी.

    पहला फायर हुआ मिस, दूसरा लगा कनपटी पर

    इसके बाद पुलिस ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया. एसपी अगम जैन ने बताया कि घटना में जो भी बिंदु सामने आएंगे, उन सभी को जांच में लिया जाएगा. घटना की असल वजह का पता लगाया जा रहा है. इस मामले में डीआईजी ने कहा है कि प्रथम दृष्टया सुसाइड का मामला है. एसएचओ अरविंद कुजूर ने सर्विस रिवाल्वर से सुसाइड किया है. उनका एक फायर मिस हुआ है, दूसरा फायर कनपटी में लगा है. उधर पुलिस के अन्य सूत्रों ने बताया कि एसएचओ अरविंद पारिवारिक विवाद के कारण तनाव में रहते थे.

    घटना से पहले किया था फोन

    घटना से पहले उन्होंने किसी को फोन पर कॉल कर कहा कि वे खुद को गोली मार लेंगे. इसके बाद ही सुसाइड किया है. फिलहाल एसएचओ का फोन लॉक है. उसकी जांच से ही स्पष्ट हो सकेगा कि उनकी किससे बहस हुई थी. पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को पूछताछ के लिए भी उठाया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है. उनकी पत्नी का सागर में निवास है. टीआई कुजूर की पत्नी सागर में शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. उनकी दो बेटियां हैं. पुलिस ने घर को सील करते हुए गहनता से जांच शुरू की है. घटना के बाद परिवार को सूचना दी गई.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ

    रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचा शातिर जालसाज

    मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान

    सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश जारी

    बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन?

    उज्जैन व्यापार मेले ने रचा इतिहास, 41 हजार से ज्यादा वाहन बिके; सरकार को मिला ₹206 करोड़ का राजस्व

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.