Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें
    • पीएम मोदी ने मैसूर में किया ‘विवेक स्मारक’ का उद्घाटन: बोले- “भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से बढ़ रही देश की अर्थव्यवस्था”
    • तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— “परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीनना चाहती है भाजपा”
    • वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
    • NSA अजीत डोभाल ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से सम्मानित, अमित शाह बोले- “सुरक्षा इतिहास में दर्ज होगा सुनहरा पन्ना”
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी
    • पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे
    • उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, BNS की धाराओं में केस दर्ज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » AMU में देर रात चली गोलियां, दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन घायल

    AMU में देर रात चली गोलियां, दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में तीन घायल

    October 4, 2023 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के नार्थ हॉल हॉस्टल में सोमवार देर रात 2 गुटों में जमकर फायरिंग हुई। कैंपस में गोली चलने से( Firing Between Two Groups) भगदड़ मच गई। इस फायरिंग में हॉस्टल में मौजूद एएमयू के एक होम्योपैथिक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। फायरिंग के बाद एएमयू के प्रॉक्टर प्रो. वसीम अहमद, प्रॉक्टोरियल टीम और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने गोली चलाने वाले छात्रों की पहचान के लिए पूछताछ की।

    इसे भी पढ़ें – हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजे गंगाघाट, पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

    छात्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एएमयू के वीएम हॉल में सोमवार रात लगभग 11 बजे कुछ छात्र बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान मुंह ढक कर एक गुट के कुछ छात्र वहां पहुंचे। उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। छात्रों के साथ मारपीट भी हुई। जिससे भगदड़ मच गई। इसके बाद फायरिंग करने वाले छात्रों ने दूसरे गुट के छात्रों को फोन किया और दोबारा से नार्थ हॉल हॉस्टल में आकर बातचीत करने को कहा। रात करीब 1 बजे छात्र नार्थ हॉल पहुंचे तो यहां दोनों गुटों के बीच फिर से विवाद हो गया और फायरिंग शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे चारो ओर दहशत का माहौल बन गया। इसमें 3 लोग घायल हुए।

    इसे भी पढ़ें – महिलाओं से अश्लील हरकत मामले में सीआरपीएफ का पूर्व जवान गिरफ्तार

    Firing Between Two Groups – छात्रों के दोनों गुटों की फायरिंग में एएमयू के एसीएन कॉलेज से पढ़ाई कर रहे डॉ. सादिक अली के भी गोलियों के छर्रे लगे। डॉ. सादिक मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले हैं और एएमयू के यूनानी कालेज से पढ़ाई कर रहे हैं। फायरिंग में क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रा माफी निवासी फिरोज आलम और पुरानी चुंगी निवासी अब्दुल्ला भी घायल हो गए। फायरिंग की सूचना के बाद अन्य छात्र मेडिकल कालेज के बाहर पहुंच गए। वहां जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली और प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों को समझाकर शांत कराया।आश्वासन दिया कि आरोपी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद छात्र शांत हुए।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी

    कानपुर देहात: आजादी के 78 साल बाद भी पांडु नदी पर नहीं बन सका स्थायी पुल, जर्जर बांस-लकड़ी के सहारे सांसों का सफर

    सहारनपुर में इंस्टाग्राम लव का खौफनाक अंत, प्रेमी के लिए मां ने छोड़ा घर; नाले में मिला 6 माह के मासूम का शव

    गोरखपुर में 10 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या, डायल-112 में तैनात आरोपी सिपाही गिरफ्तार

    गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घायल

    अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.