फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को फिरोजाबाद की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान (Fireworks Factory Explosion Case) उन्होंने पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की। पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये के चेक दिए।
इसे भी पढ़ें – भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग पर तीसरा मुकदमा दर्ज, अराजकता फैलाने आरोप
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना से सभी दुखी हैं। घटना वाले दिन सीएम योगी का बनारस में कार्यक्रम चल रहा था। फिर भी वह घटनास्थल का निरीक्षण करने आए। घटना की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया था और निर्देश दिए थे।
Fireworks Factory Explosion Case – फिरोजाबाद के जिलाधिकारी ने मौके पर ही इसकी घोषणा भी की थी। आज पीड़ित परिवारों को चेक दिए गए हैं। इसके अलावा सरकार लोगों के नुकसान को लेकर भी चिंतित है। मानकों और पात्रता के अनुसार इस हादसे में जिन लोगों का नुकसान हुआ है उन सभी की सहायता की जाएगी। इस घटना के लिए जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – मंदिर के पास बनी मजार को तोड़कर शिवलिंग स्थापित किया, दो समुदायो के बीच बवाल
बता दें कि यह घटना सोमवार (16 सितंबर) देर रात की है जब फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशेरा गांव में एक मकान में चल रही पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। विस्फोट के कारण मकान की छत गिर गई और उसके मलबे में 10 लोग दब गए थे ।

