- के एल राहुल में इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। अभिनेत्री अथिया शेट्टी और के एल राहुल इन दिनों बहुत चर्चा में हैं। बता दें कि इंटरनेट पर इन दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जाता है। खबरें ऐसी भी हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन्होंने कभी खुलकर इस विषय पर बात नही की। लेकिन आज के एल राहुल में अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर अपने दिल की बात कह डाली।
आपको बता दें कि अभिनेत्री अथिया शेट्टी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। यही वजह है कि उनके जन्मदिन के इस खास अवसर पर क्रिकेटर के एल राहुल में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि, हैप्पी बर्थडे माय और दिल वाला इमोजी लगाया हुआ था। यही वजह है कि अब उनका यह ट्वीट भी चर्चा में बना हुआ है।
Happy birthday my ❤️ @theathiyashetty pic.twitter.com/CqLUbyLHrK
— K L Rahul (@klrahul) November 5, 2021