बिलासपुर : सीएम विष्णुदेव साय की फोटो पर अमर्यादित ढंग से टिप्पणी करने के मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन किया. भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं ने (fir against congress leaders) कांग्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया.
गुरुवार को नेहरू चौक में कांग्रेस ने एक सभा की. इस सभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की फोटो पर अमर्यादित ढंग से टिप्पणीकर अपमानित किया गया. जिसका वीडियो सामने आने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर सिविल लाइन थाने में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया.
इसे भी पढ़ें – रायपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा का पावर सेंटर: NSA अजीत डोभाल पहुंचे, डीजीपी आईजी कॉन्फ्रेंस में हाईलेवल मंथन
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र देवांगन ने बताया कि कांग्रेसियों ने सभा के दौरान मुख्यमंत्री के फोटो पर टिप्पणी की गई. चप्पल से हमला कर अपमानजनक व्यवहार किया गया. लोक शांति भंग करने को लेकर हमने कांग्रेसियों के खिलाफ कार्रवाई के लिये एफआईआर दर्ज कराई है.
fir against congress leaders – भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री विश्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार चल रही है, वहीं कांग्रेसियों के आंखों की किरकरी बनी हुई है, वे कभी आदिवासियों की प्रगति नहीं देखना चाहते. उनकी मानसिकता सदैव आदिवासी विरोधी रही है. यही वजह है कि कांग्रेस ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री साय की फोटो का अपमान किया.

