लुधियाना : महानगर के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह करीब 7 बजे ई-मेल के जरिए धमकी भरा संदेश मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसके (fear of bomb in schools) बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। वहीं स्कूल खाली करवाए जा रहे हैं लेकिन बच्चों का एग्जाम भी चल रहा है।
इसे भी पढ़ें – नैंसी ग्रेवाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल! कैमरे के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी
जानकारी के मुताबिक जिन स्कूलों के नाम सामने आए हैं उनमें GGN Public School, Narayana e-Techno School, Darshan Academy, DAV BRS Nagar, DAV Pakhowal Road और DPS School, Gnps सराभा नगर, Jesus sacred heart school शामिल हैं। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी गई।
इसे भी पढ़ें – घुसपैठ की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी तस्कर ढेर; जवानों की फायरिंग से दहला सरहद पार का इलाका
fear of bomb in schools – इस दौरान मौके की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पुलिस और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के बाहर तैनात नजर आ रहा है और पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल धमकी भरे ई-मेल की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह मेल किसने और कहां से भेजा।


