Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट
    • LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बैठेंगे भूख हड़ताल पर
    • महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं पुलिस में DSP
    • मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    • बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसला
    • श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त
    • पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीजा
    • मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, July 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पिता हिंदू, बेटा मुस्लिम और परिवार की ही लड़की से निकाह की जिद… जबलपुर में मां-बेटी की हत्या के पीछे की क्या है वजह?

    पिता हिंदू, बेटा मुस्लिम और परिवार की ही लड़की से निकाह की जिद… जबलपुर में मां-बेटी की हत्या के पीछे की क्या है वजह?

    June 17, 2025 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक सौतेले पिता ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया. 6 जून की रात हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल किशोरी महक ने इलाज के दौरान 8 दिन बाद दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी (father Hindu son Muslim) रामजी भूमिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके खिलाफ अब दोहरे हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

    दरअसल, बरगी थाना क्षेत्र के पटेल तिराहा में रहने वाला रामजी भूमिया शराबी था. 6 जून की रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी राधा भूमिया (असल नाम अंजुम बानो) और 17 वर्षीय बेटी महक सो रही थीं. घर में उसके बेटे तौसीफ के विवाह को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था. तौसीफ भूमिया परिवार की ही एक लड़की से विवाह करना चाहता था, लेकिन रामजी इसके खिलाफ था. उसका तर्क था कि तौसीफ, राधा के पहले पति शहीद शाह की संतान है और मुस्लिम है, इसलिए वह हिंदू समाज की लड़की से विवाह नहीं कर सकता.

    इसी मुद्दे को लेकर उस रात फिर बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. रामजी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी राधा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. राधा की मौके पर ही मौत हो गई. शोर सुनकर पास में सो रही महक ने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन रामजी ने उस पर भी हमला कर दिया. महक के पीठ, पेट और सिर में गंभीर चोटें आई थीं. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई.

    father Hindu son Muslim – वारदात के बाद रामजी भागकर पास के जंगल में छिप गया था. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 7 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है. बरगी चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि आरोपी अपने बच्चों से प्रेम करता था, लेकिन बेटे तौसीफ के विवाह को लेकर उसके मन में गहरी धार्मिक कट्टरता थी, जो इस जघन्य अपराध का कारण बनी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘आंदोलन के पहले ही दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान’, इंदौर में बोले कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

    उर्मिला सैनी हत्याकांड में नया मोड़: गंजबासौदा में बिना सिर वाले धड़ के बाद अब मिला मानव सिर, पुलिस कराएगी DNA टेस्ट

    एमपी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के नियमों में बड़ा बदलाव, अब न्यूनतम 70% अंक वाले टॉपर ही होंगे पात्र

    Indore Jalud Solar Plant Capacity Expansion: इंदौर नगर निगम की बड़ी तैयारी! जलूद सोलर प्लांट की क्षमता बढ़कर होगी 100 MW, प्रतिमाह होगी 5.5 करोड़ की बचत

    इंदौर के चंदन नगर में दर्दनाक हादसा, हाथी को गुड़ खिला रहे ऑटो चालक को हाथी ने कुचला; हुई मौत

    पन्ना में 3 माह की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत, परिजनों ने टीकाकरण में लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.