फतेहाबाद : फतेहाबाद पुलिस की सीआईए रतिया पुलिस टीम ने मर्डर व रेप के मामले में वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में काबू कर लिया। आरोपी महेन्द्र सिंह उर्फ निक्का निवासी आजाद नगर फतेहाबाद जनवरी माह में सड़क पर मिली एक महिला की डेड बॉडी से जुड़े मर्डर व रेप के गंभीर मामले में वांछित चल रहा था। आरोपी (accused of murder and rape arrested) पहले भी सिरसा पुलिस की कस्टडी से चोरी के मामले में फरार हो चुका था तथा लंबे समय से पंजाब क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।

इसे भी पढ़ें – करनाल में एसपी का सख्त एक्शन, लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मी निलंबित; विभागीय जांच के आदेश

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी अपनी पत्नी को साथ लेकर पंजाब जाने वाला है। पुलिस ने गश्त बढा दी। इसी दौरान नगल के समीप भाखड़ा नहर रोड पर पुलिस टीम को संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उसे रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान सड़क पर कंक्रीट होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और आरोपी नीचे गिर गया।

इसे भी पढ़ें – Jind Factory Blast Update: जींद हादसे के पीड़ितों के लिए हरियाणा सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

accused of murder and rape arrested – गिरते ही आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर लगातार चार राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान टीम में शामिल एएसआई रघुबीर सिंह को निशाना बनाकर चलाई गई दो गोलियां उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर सीधे आकर लगीं, जबकि दो गोलियां पास से निकल गईं। बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण एएसआई रघुबीर सिंह सुरक्षित बच गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चलाई गई गोली आरोपी महेन्द्र सिंह उर्फ निक्का के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही काबू कर लिया।

Share.
Exit mobile version