अमेरिका-ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के अस्थायी युद्धविराम समझौते का जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने का स्वागत किया है. उन्होंने पश्चिम एशिया में जल्द शांति बहाल (Farooq Abdullah on Ceasefire) होने की उम्मीद जताई. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी संघर्ष का समाधान केवल बातचीत के जरिए ही संभव है.
बुधवार (8 अप्रैल) को पत्रकारों से बात करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘यह अच्छी बात है कि युद्धविराम हो गया है क्योंकि युद्ध कोई समाधान नहीं है, केवल बातचीत ही समाधान है. हमें उम्मीद है कि जब दोनों देश मिलेंगे तो वे मध्यस्थता पर चर्चा करेंगे क्योंकि इस युद्ध ने सभी देशों को प्रभावित किया है’.
इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सर्विस गन की गोली लगने से सेना के जवान की मौत, इलाके में शोक की लहर
इसके आगे उन्होंने कहा ‘मैं अल्लाह का शुक्रगुजार हूं कि दोनों देशों अमेरिका और ईरान को एक साथ बैठकर बात करने की ताकत दी. क्योंकि बातचीत के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है’. उन्होंने कहा कि युद्धविराम के लिए अमेरिका और ईरान को बधाई देते हुए कहा कि युद्ध कोई समाधान नहीं है.
Farooq Abdullah on Ceasefire – अब्दुल्ला ने आगे कहा कि ‘हमारे देश के खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के कई लोग अरब देशों में काम करते हैं और इस युद्ध ने उनके जीवन को झकझोर दिया है. उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि शांति स्थापित होने में कितना समय लगेगा, हम वहां काम करने वाले और आजीविका कमाने वाले लोगों की दुर्दशा को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि युद्ध समाप्त हो.

