दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके का कंट्रोल सेंटर फरीदाबाद निकला है. हरियाणा के इस शहर से ही दिल्ली को दहलाने की साजिश रची गई. जिस आई20 कार में धमाका हुआ था उसमें (control center of Delhi blast) डॉक्टर उमर सवार था. इसे मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. उमर बदरपुर से चांदनी चौक पहुंचा था. ब्लास्ट से पहले वह 3 घंटे तक कार को पार्किंग में खड़ी रखा.

कल सोमवार को फरीदाबाद में बड़ी मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ था. जिस आई20 कार में ब्लास्ट हुआ वो भी दिल्ली में उसी तरफ बदरपुर बॉर्डर से एंट्री करते दिखी है, इसीलिए शक है कि कार में डॉक्टर उमर ही सवार था. बता दें कि बदरपुर फरीदाबाद से दिल्ली आने वाला रास्ता है.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट का बड़ा खुलासा! डॉक्टर शाहीन शाहिद की पहली तस्वीर आई सामने, जैश-ए-मोहम्मद की है ‘लेडी कमांडर’

डॉ. मुजम्मिल शकील को पुलिस ने कुछ दिन पहले फरीदाबाद में गिरफ्तार किया था और उसके कमरे से अमोनियम नाइट्रेट, एक एके-47 राइफल और गोला-बारूद जब्त किया था. वह सीनियर डॉक्टर है और फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी के कैंपस में ही रहता था. पिछले तकरीबन साढ़े 3 साल से वह यहां रह रहा था.

control center of Delhi blast – डॉ. मुजम्मिल के अलावा लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया था. शाहीन मुजम्मिल की काफी करीबी है. और मुजम्मिल शाहीन शाहिद की गाड़ी से ही घूमता था. शाहीन शाहिद की गाड़ी से ही पुलिस को हथियार भी मिले.

Share.
Exit mobile version