दिल्ली में ब्लास्ट से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से कई डॉक्टर गिरफ्तार किए गए थे. दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भी ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें डॉ उमर का हाथ था. वहीं दूसरी तरफ फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी (big revelation of Delhi blast) गतिविधियों के आरोप में महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार कियाा गया था. इसकी पहली तस्वीर सामने आई है.

big revelation of Delhi blast – डॉक्टर शाहीन शाहिद को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि वह जैश की लेडी कमांडर है. इसको ही “जमात-उल-मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी. जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कार्यों में शामिल किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें – दिल्ली ब्लास्ट: अब तक क्या-क्या हुआ? मृतकों की संख्या 9 हुई, हिरासत में लिया गया कार मालिक, फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े तार

डॉ. शाहीन शाहिद लखनऊ की रहने वाली है. यह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती है. फरीदाबाद पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी हुई थी. यह मुजम्मिल की निशानदेही पर थी. जिसने अपनी कार में AK-47 छिपाने की इजाजत दी थी. जांच में पता चला कि वह भी इसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी. जैश-ए-मोहम्मद के हेड मसूद अजहर की बहन सहीदा अज़हर के संपर्क में थी. उसी के इशारे पर हिंदुस्तान में जैश के लिए आतंक की महिला ब्रिगेड तैयार कर रही थी.

दिल्ली में सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट के बाद से ही देश के कई डॉक्टर घेरे मे हैं. अब तक कई डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ कई डॉक्टर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. लखनऊ से लेकर कश्मीर तक ब्लास्ट के बाद से ही छापेमारी की जा रही है.

Share.
Exit mobile version