फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने न (neighboring youth raped 13 year old girl) केवल पीड़िता के साथ ज्यादती की, बल्कि उसे बेहोशी की हालत में छत पर पानी की टंकी के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें – हरियाणा के बस अड्डों से हटेगा अतिक्रमण; अनिल विज का बड़ा एक्शन प्लान, यात्री सुविधाओं पर रहेगा जोर
एसीपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रात 10 बजे पड़ोस में एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गई थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी युवक ने उसे बातों में उलझाया और बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया, जहाँ उसने दुष्कर्म किया। जब किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और छत पर उसे बेहोशी की हालत में पाया।
🩺 अस्पताल में भर्ती और आरोपी की गिरफ्तारी
होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे तुरंत बीके अस्पताल ले गए और मामले की सूचना पल्ला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी युवक को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी कार्रवाई (neighboring youth raped 13 year old girl) की जा रही है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
