उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में नकली नोट (Fake Note) छापने का पर्दाफाश हुआ है। जालसाज 2 हजार के नकली नोट छाप रहे थे। फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद पुलिस ने आगरा के बाह में कार्रवाई की है। पुलिस ने यहां से नकली नोट छापने वाली मशीन और नोट छापने का कागज बरामद किया है। पुलिस ने यहां से एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम आगरा जिले के बाह कस्बे में सोमवार तड़के पहुंची थी। कस्बे के खटीक टोला स्थित एक घर में छापा मारा। यहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। घर से पुलिस ने नोट छापने की मशीन, कागज और नकली नोट जब्त किए। पुलिस के छापे में बस्ती के लोग आशंकित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस ने जिस मकान से युवक को उठाया था, वहां आधे घंटे के भीतर दो बार पुलिस टीम पहुंची थी।

इसे भी पढ़ें – नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर महिला का लहुलुहान शव मिला, मामले की जांच जारी

जब आगरा जिले की पुलिस को इसकी जानकारी हुई और पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक शिकोहाबाद की पुलिस मौके से जा चुकी थी।पुलिस टीम आगरा जिले के बाह कस्बे में सोमवार तड़के पहुंची थी। कस्बे के खटीक टोला स्थित एक घर में छापा मारा। यहां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। घर से पुलिस ने नोट छापने की मशीन, कागज और नकली नोट जब्त किए। पुलिस के छापे में बस्ती के लोग आशंकित हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पुलिस ने जिस मकान से युवक को उठाया था, वहां आधे घंटे के भीतर दो बार पुलिस टीम पहुंची थी। जब आगरा जिले की पुलिस को इसकी जानकारी हुई और पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक शिकोहाबाद की पुलिस मौके से जा चुकी थी।

इसे भी पढ़ें – बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन की श्रद्धालुओं से अपील, पांच जनवरी तक बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को लाने से बचें

Fake Note – यूपी के फिरोजाबाद में नकली नोट बनाने के मामले के पहले भी पकड़े जा चुके हैं। 12 सितंबर 2022 को रामगढ़ पुलिस और एसओजी ने जगजीवन नगर में नकली नोट छापने की फैक्ट्री पकड़ी थी। यहां 53,900 नकली नोट, नकली नोटों को चलाकर अर्जित किए गए 58 हजार रुपये, नोट पर लगने वाली महात्मा गांधी की मुहर, 71 हजार ऐसे कागज जिस पर एक तरफ दो हजार रुपए का नोट प्रिंट था। एक प्रिंटर, सफेद स्याही का पेन आदि बरामद किया था। इसके अलावा 11 मार्च 2021 को शिकोहाबाद क्षेत्र में दो लाख के नकली नोट भी बरामद हुए थे। पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

Share.
Exit mobile version