एसेंशियल ऑयल के यूज़, फायदे, प्रकार, उपयोग और नुकसान सभी लोगों को पता नहीं हैं जबकि एसेंशियल आयल विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं, त्वचा और बालों से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है| एसेंशियल ऑयल को सामान्य रूप से आवश्यक तेल भी कहा जाता है।
प्राचीन समय से ही एसेंशियल ऑयल का यूज़ दवा, सौंदर्य प्रसाधन, इत्र, भोजन और विभिन्न प्रकार चिकित्सा प्रणाली में उपयोग किया जाता रहा है| यदि नियमित रूप से इन तेलों का उपयोग किया जाए तो यह हमारी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं को कम कर सकते हैं| आइए जाने एसेंशियल ऑयल के फायदे और नुकसान क्या हैं?
हम और आप अक्सर एसेंशियल ऑयल के बारे में सुनते और पढ़ते हैं| यह भी जानते हैं की एसेंशियल ऑयल के फायदे हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक हैं| लेकिन एसेंशियल ऑयल है क्या? यह बहुत ही कम लोगों को पता होता है| एसेंशियल ऑयल या अस्थिर तेल पौधों से प्राप्त अर्क होता है जिन्हें अलग-अलग निष्कर्षण विधियों द्वारा प्राप्त किया जाता है|
आमतौर पर सबसे ज्यादा और सुगंधित तेल प्राप्त करने के लिए पौधों के फूलों का उपयोग किया जाता है| लेकिन फूलों के अलावा भी अन्य हिस्से जैसे पत्तियां, छाल, जड़ों, फलों कि छिल्के आदि का भी उपयोग किया जाता है| तो चलिए हम आपको बताते हैं इन एसेंशियल ऑयल के यूज़ और साथ ही चुनिन्दा तेलों के इस्तेमाल और फायदे|
एसेंशियल ऑयल यूजेस
लौंग तेल
दांत दर्द का अचूक इलाज लौंग के तेल को माना जाता है| दांत का दर्द होने पर कपास की रूई में लौंग का तेल लें और दर्द वाले दांत के आस-पास मसूढ़ों में लगाएं| प्राचीन समय से ही दांतों के दर्द का उपचार करने के लिए लौंग तेल का उपयोग किया जा रहा है| इसमें शक्तिशाली एंटी-फंगल गुण होते हैं जो विशेष रूप से कैंडिडा अल्बिकांस बैक्टीरिया के विकास को कम करने में मदद करते हैं| लौंग तेल के अन्य फायदे हैं जैसे, मुंह के छाले दूर करने के लिए, एंठियों के दर्द के लिए, बक्टेरिया से भी बचाता है यह अद्भुत तेल|
जोजोबा ऑयल
जोजोबा ऑयल आपकी त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए काफी लाभकारी होता है| इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन E, विटामिन-B कॉम्पलेक्स, कॉपर, सेलेनियम, क्रोमियम और आयोडीन होता है इसलिए यह त्वचा और बालों को बेहद खूबसूरत बना देता है|
इस आर्टिकल में हम आपको जोजोबा ऑयल के फायदे और जोजोबा ऑयल के नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं| इसका इस्तेमाल खाने में अधिक नहीं किया जाता| इसे विशेषकर बालों और त्वचा को खूबसूरत बनाए रखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है|
कोपाइबा ऑयल
यह एसेंशियल ऑयल राल कोपाइफेरा जीनस से दक्षिण अमेरिका में एक पेड़ से एक सैप के रूप में उत्पादित किया जाता है| कोपाइबा तेल विरोधी भड़काऊ और दर्द राहत सहायता के लिए उपयोग किया जाता है| कोपाइबा तेल यकृत की रक्षा करने के लिए उपयोगमें लाया जाता है| यह तेल मस्तिष्क की रक्षा करने में भी सहायक है| इसे मुँहासे के लिए भी उपयोग किया जा सकता है|
चमेली का तेल
आप लोगों में से अधिकांश लोगों ने चमेली के तेल के बारे में सुना होगा और इसे इस्तेमाल भी करते होगें| लेकिन वास्तव में क्या आपको चमेली के तेल के फायदे और नुकसान पता हैं| यह एक सुगंधित फूल से प्राप्त किया जाता है| इस फूल से बहुत ही प्रभावी और शक्तिशाली खुशबू मिलती है जिसे विभिन्न प्रकार के इत्रों में प्रयोग किया जाता है|
इसे भी पढ़े: फ्लैक्ससीड बेनिफिट्स: अलसी के बीज के अनसुने फायदें
चमेली का तेल चेहरे और बालों के लिए फायदेमंद होता है| इसके अलावा इसके बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी हैं जिनमें अवसाद को कम करना, अनिद्रा को दूर करना, एकाग्रता को बढ़ाना, मांसपेशीयों के दर्द को ठीक करना, गर्भावस्था के दौरान आदि शामिल हैं|
लेमन बाम ऑयल
लेमन बाम के फायदे इसमें मौजूद औषधीय गुणों के कारण होते हैं इसलिए लेमन बाम को जड़ी-बूटी के रूप में उपयोग किया जाता है| लेमन बाम के फायदे अनिद्रा से लेकर कैंसर जैसी समस्याओं के उपचार के लिए जाने जाते हैं| लेमन बाम का उपयोग चाय, खाना पकाने, आवश्यक तेल बनाने आदि के लिए उपयोग किया जाता है| प्राचीन समय से ही लेमन बाम का उपयोग नींद न आना, चिंता, और घावों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जा रहा है|
नेरोली ऑयल
निरोली ऑयल एक ऐसा एसेंशियल ऑयल है जो कि 17वीं सदी के बाद स्किनकेयर के लिए इस्तेमाल किया गया| यह तेल कड़वी नारंगी के पेड़ से प्राप्त किया जाता है| यह काफी महंगा होता है क्योंकि यह आसानी से नहीं मिलता है इसलिए अगर आप इसके चमत्कारी लाभों के बारे में नहीं जानती हैं तो ऐसे में आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं| यह मुहासों से छुटकारा दिलाता है और साथ ही रुखी त्वचा को मुलायम बनाता है| यह तेल स्ट्रेच मार्क्स भी मिटाता है| इसका प्रतिदिन इस्तेमाल आपको तरो-ताजा महसूस करवाएगा|
इसे भी पढ़े: हनी यूजेस: शहद के ऐसे फायदे जिन्हें आप नहीं जानते होंगे
रोज़मेरी ऑयल
रोजमेरी को हम कई अन्य नामों से भी जानते है जैसे की गुलमेंहदी, केशवास आदि| प्राकृतिक औषधि होने के कारण रोजमेरी तेल के फायदे कई बीमारियों से लड़ने और उसे दूर करने में सहायक साबित होते हैं| इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, आयरन, कैल्शियम, विटामिन्स हमारे शरीर को कई बीमारियों से राहत पहुंचाते हैं| रोजमेरी तेल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है साथ ही कैंसर, सूजन,दर्द आदि से भी राहत देता है| यह सर्दी-खांसी से भी रहत देता है और साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाता है|
बर्गमोट ऑयल
बर्गमोट एसेंशियल ऑयल ऑरेंज फल के भीतर कोशिकाओं द्वारा निर्मित होता है यह ऑयल आपके बालों , चेहरे या पूरी बॉडी की खूबसूरती को बढ़ाता है| इस तेल का इस्तेमाल करना स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है| यह तेल आपकी त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है इसकी खुशबू भी शानदार होती है जो आपके तनाव को खत्म करने का काम करती है| किसी ऑफिस या खास ओकेजन में जाना हो तो इस तेल को स्प्रे किया जा सकता है|
अदरक का तेल
अदरक का उपयोग प्राचीन समय से मसाले के रूप में किया जा रहा है| अदरक में बहुत से विशिष्ट गुण होते है जो इसे आयुर्वेदिक औषधी बनाते है| अदरक आपकी प्रतिरक्षा शक्ति और भूख बढ़ाने में मदद करता है| अदरक का उपयोग कर आप दर्द और जी मिचलाना जैसी सामान्य समस्याओं को दूर कर सकते है|
अदरक में बहुत से पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट होते है जो कैंसर, श्र्वशन, मोटापा, गठिया, मासिक धर्म संबंधित रोगों दूर करने में लाभकारी होते है| इसके अलावा यह गैस और एसिडिटी को दूर करने में भी मदद करता है अदरक ताजे या सूखे हर प्रकार से उपयोगी होते है| अदरक से हम अपने भोजन को स्वादिष्ट बना सकते है| अदरक के बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते है|
चन्दन का तेल
चंदन का इस्तेमाल वर्षों से त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता रहा है| आज भी चन्दन को हम कई कामों में लेते हैं| इसका इस्तेमाल कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी खूब किया जाता है| इसकी खुशबू हर किसी को प्रभावित करती है| यह त्वचा और बालों को प्राकृतिक रूप से निखारने का काम करता है| वहीं चेहरे के लिए भी ये काफी लाभकारी होता है| चंदन में कई ऐसे नेचुरल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के रंग को साफ करते हैं| आपको बता दें चन्दन का तेल भी काफी फायदेमंद होता है| चंदन का तेल भी चेहरे और बालों के लिए लाभकारी है|
एसेंशियल ऑयल के लगातार यूज़ से बालों और स्किन को न सिर्फ अच्छा खासा फायदा मिल सकता है बल्कि ये शरीर में होने वाली दिक्कतों का भी निवारण करता है|
Image Source : healthline.com

