बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के जाने के बाद उनकी बेटी ईशा देओल आज भी उस दर्द से बाहर नहीं आ पाई हैं. हाल ही में ईशा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दिल की बात लोगों के (Esha Deol shed tears) साथ शेयर की और बताया कि वह अभी भी अपने पिता को खोने के दुख में हैं. उन्होंने साफ कहा कि यह ऐसा नुकसान है, जिससे वह शायद कभी पूरी तरह उबर नहीं पाएंगी.
ईशा देओल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के पोस्ट में लिखा कि वह एक बेटी हैं और अपने पिता को बहुत याद करती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ समय से उन्होंने अपने काम को रोक कर रखा था, लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें अपने प्रोफेशनल काम पर लौटना पड़ रहा है. हालांकि, दिल से वो अभी भी टूट चुकी हैं. ईशा ने लोगों से अपील की कि वे उन्हें समझें और इस मुश्किल वक्त में उनके साथ नरमी से पेश आएं.
ईशा ने यह भी बताया कि वह चाहती थीं कि कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहें, लेकिन काम की वजह से ऐसा करना मुमकिन नहीं हो पाया. उन्होंने कहा कि लोग उन्हें सिर्फ एक एक्ट्रेस के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटी के तौर पर देखें, जिसने अपने पिता को खो दिया है. ईशा ने सभी से दया और समझदारी रखने की गुजारिश की.
Esha Deol shed tears – उन्होंने लिखा है कि मुझे मैं अनमोल पिता के खोने के गम से उबर नहीं पा रही हूं. यह एक ऐसा नुकसान है जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगी. धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई थी. उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने मुंबई में श्रद्धांजलि सभा रखी, जिसमें कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे.

