एटा : उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के परौली सुहागपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी और बुजुर्ग को बचाने आए उनके (Entered House And Shot) एक रिश्तेदार पर चाकुओं से हमला किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें – दिवाली ही नहीं होली में भी देंगे फ्री गैस सिलेंडर : योगी
Entered House And Shot – पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान महेश के रूप में और घायल की पहचान महेश के बहनोई सुरेश के रूप में हुई है। घायल का इलाज चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय कुशवाहा ने बताया कि महेश अमोगपुर खेरिया गांव से थे और काफी दिनों से बीमार थे । वह इलाज कराने के लिए अपनी बहन के घर आए थे।
इसे भी पढ़ें – मेरठ में अवैध टेलीफोन एक्सचेंज का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने महेश की गोली मारकर हत्या कर दी और उन्हें बचाने आए सुरेश पर चाकुओं से हमला किया जिसमें सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशवाहा ने कहा, ‘‘ घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।’’ उन्होंने कहा कि साक्ष्यों को इकट्ठा करने के लिए श्वान दस्ते की मदद ली जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

