Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ Election Commission, राज्य  का दौरा कर जाने हालात 

    हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ Election Commission, राज्य  का दौरा कर जाने हालात 

    July 16, 2024 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरियाणा में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब देश का चुनाव आयोग(Election Commission) भी एक्टिव मोड में आ गया है। इसी के चलते चुनावों से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा का दौरा कर चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त नितेश व्यास तथा उप निर्वाचन आयुक्त हृदेश कुमार ने मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल तथा राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

     इसे भी पढ़ें – शहीद लांस नायक प्रदीप नैन के परिवार से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, सरकार जल्द देगी एक करोड़ की राशि

    भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें करते रहें तथा उनकी ओर से बताए गए बिंदुओं पर समुचित कार्रवाई करने के साथ-साथ उन्हें नियमित रूप से संबंधित अद्यतन जानकारी प्रदान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिरए कि मतदाता पहचान पत्रों के वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और मतदाता पंजीकरण के बाद यदि मतदाता पहचान पत्र वितरण में निर्धारित समय से अधिक विलंब होता है तो पोस्ट ऑफिस के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्य में तेजी लाए। मतदाता पंजीकरण या मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी सभी जनशिकायतों का भी समय से निराकरण सुनिश्चित करें।

    इसे भी पढ़ें – पंजाब में खनौरी बॉर्डर पर किसान संगठनों की बैठक आज, दिल्ली कूच को लेकर ले सकते हैं बड़ा फैसला 

    ‘चलाया जाए विशेष जागरूकता अभियान’ 

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने आश्वासन दिलाया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों की दृढता से पालना सुनिश्चत की जाएगी। उन्होंने राज्य के अधिकारियों का मार्गदर्शन करने के लिए आयोग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण से जुडे लम्बित आवेदनों को मिशन मोड में निष्पादित किया जाएगा और समय रहते त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची का प्रकाशन सुनिश्चित किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा युवाओं, दिव्यांगजनों, महिलाओं आदि वर्गों को मतदाता सूची में पंजीकृत करवाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाकर समावेशी मतदाता सूची बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास किया  जाएगा। साथ ही विश्वविद्यालयों व कॉलेजों के शत-प्रतिशत छात्रों का मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने को लेकर सभी जिले प्रभावी पहल करना सुनिश्चित करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    इंसानियत शर्मसार! मूक-बधिर बच्चे के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी; आरोपी बैजनाथ पुलिस के हत्थे चढ़ा

    इंसानियत शर्मसार! पत्नी पर शक में पिता बना ‘जल्लाद’, “बेटी मेरी नहीं” कहकर मासूम की बेरहमी से हत्या

    हरियाणा में बड़ा एक्शन! मुख्यमंत्री नायब सैनी की सख्ती के बाद बैंक ने घुटने टेके, नगर निगम को मिले 127 करोड़

    मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

    Sirsa Drug Raid: पुलिस को देख फ्लैट की दूसरी मंजिल से कूदा पूर्व नेता, महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

    बॉलीवुड सितारों की रक्षा करेगा हरियाणा का ये ऐप, महाराष्ट्र पुलिस ने शुरू की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.