- बिगबॉस के घर में बताया लीड एक्टर का नाम
नई दिल्ली। कलर्स टीवी का सबसे लोकप्रिय धारावाहिक बहुत धूम मचा रहा है। जहां कल हुए वीकेंड के वार में सलमान खान ने कंटेंटेस्टेंट को काफी लताड़ा भी और वहीं माईशा के बाद अब ईशान शहगल की भी शो से छुट्टी हो गई है।
वहीं इस वीकेंड के वार में टीवी क्वीन फेमस एकता कपूर ने भी एंट्री ली थी। जहां एकता कपूर ने मस्ती भी की, तोहफे भी बाटे और अपने आने वाले शो को लेकर कुछ खुलासे भी किए। इस दौरान एकता कपूर ने नागिन 6 को लेकर भी बड़ा हिंट दिया है।
बता दें कि बिग बॉस 15 में एकता कपूर ने अपने मशहूर सीरीज नागिन के छठे सीजन की घोषणा करते हुए बताया कि, नागिन 6 को 30 जनवरी 2022 को लॉन्च किया जाएगा। वहीं कपूर ने शो की मुख्य अभिनेत्री को लेकर भी एक बड़ी हिंट दी। और कहा कि, दोनों लीड अभिनेत्रियों को सलमान खान अच्छे से जानते हैं। साथ ही नाम लोगों को कंफ्यूज रखते हुए कहा कि, एक्ट्रेस का नाम एम से शुरू होता है।