आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस सई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ये सई पल्लवी की पहली हिंदी फिल्म है, जबकि जुनैद की ये दूसरी थिएट्रिकल (film ek din trailer) फिल्म होगी. जुनैद ने बड़े पर्दे पर फिल्म ‘लवयापा’ से कदम रखा था, जिसमें उनके साथ खुशी कपूर नज़र आई थीं. हालांकि वो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी.

पिछले कुछ वक्त से देखा गया है कि दर्शकों को एक बार फिर हल्की फुल्की लव स्टोरीज़ पसंद आने लगी हैं. ऐसे में ‘एक दिन‘ से भी लोगों को उम्मीद होगी. फिल्म का ट्रेलर बहुत धमाकेदार और मनोरंजक नहीं है, लेकिन इसमें एक सादगी है. एक ताज़गी नज़र आ रही है. साथ ही सस्पेंस भी है. जुनैद और सई की केमिस्ट्री कई जगह खटकती है, लेकिन इमोशंस उसे छिपा ले जाते हैं. 2 मिनट 12 सेकेंड का ट्रेलर मिलाजुलाकर अच्छा लग रहा है.

इसे भी पढ़ें – Box Office Blast: ‘धुरंधर 2’ तोड़ेगी ‘पठान’ और ‘जवान’ का रिकॉर्ड? रणवीर सिंह रचने जा रहे हैं इतिहास

‘एक दिन’ के ट्रेलर की शुरुआत होती है उस जगह से जहां किस्मत की घंटी यानी फॉर्च्यून बेल लगी है. जुनैद कहते हैं कि दुनियाभर से हारे हुए आशिक इसे बजाकर अपनी किस्मत आजमाते हैं कि शायद उनका प्यार उन्हें मिल जाए. तभी उनका दोस्त उनसे कहता है, “चाहे जितनी घंटी बजा ले, तेरा घंटा कुछ होने वाला नहीं है.” फिर जुनैद कहते हैं, “काश मीरा मेरी हो जाए, चाहे एक दिन के लिए ही सही.”

film ek din trailer – इस फिल्म को आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर आमिर खान फिल्म्स के तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे लिखा है स्नेहा देसाई और स्पंदन मिश्रा ने. फिल्म में जुनैद और सई के अलावा कुणाल कपूर और केविन दवे भी हैं. फिल्म में अरिजीत सिंह का भी एक गाना है, जो ट्रेलर में भी सुनाई दे रहा है.

 

 

Share.
Exit mobile version