चरखी दादरी: जिले के गांव रावलधी में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घरेलू कलह से परेशान एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. करीब पांच घंटे (husband commits suicide) बाद उसने खुदकुशी कर ली. इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया है.

देर रात कुल्हाड़ी से किया पत्नी पर हमला: डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बताया कि, “गांव रावलधी निवासी शक्ति ने देर रात अपनी पत्नी गंगा देवी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी घर से निकल गया. सुबह जब परिवार के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

इसे भी पढ़ें – खालिस्तानियों के निशाने पर CM नायब सैनी! जान से मारने की धमकी के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट

सुसाइड नोट में झगड़ों को बताया वजह: पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे आरोपी ने वारदात के बाद घर में छोड़ दिया था. नोट में उसने पत्नी के साथ लगातार होने वाले झगड़ों को अपनी परेशानी का कारण बताया. उसने लिखा कि रोज-रोज के विवादों से उसका जीवन मुश्किल हो गया था और मानसिक तनाव के कारण वह यह कदम उठा रहा है.

लंबे समय से चल रहा था विवाद: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शक्ति नशे का आदी था और कई वर्षों से पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. करीब दस वर्ष पहले वह उत्तर प्रदेश (husband commits suicide) से गंगा देवी को शादी कर अपने साथ गांव रावलधी लेकर आया था. दंपति की एक छह वर्षीय बेटी भी है. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

 

 

 

Share.
Exit mobile version