साल 2026 की शुरुआत हुए 2 महीने कंप्लीट होने वाले हैं. जहां कई बड़ी और छोटे बजट की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. पर बड़ी हिट के तौर पर सिर्फ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2′ ही सामने आई. खैर, अभी कई और बड़ी फिल्में भी आएंगी, जिनका इंतजार है. जबकि कुछ फिल्मों पर फिलहाल काम चल रहा है. इनमें सलमान खान की (Salman Khan’s niece hits jackpot) भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म भी शामिल है. जी हां, उन्हें विकास बहल की फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस कास्ट किया गया है. लेकिन इस फिल्म में अलीजेह के सामने कटरीना और दीपिका पादुकोण का हीरो होगा.

Salman Khan’s niece hits jackpot – दरअसल विकास बहल अपने काम से जनता का खूब दिल जीत चुके हैं.’क्वीन’, ‘सुपर 30’ और ‘शैतान’ के बाद वो कुछ नया ट्राई करने वाले हैं. हाल ही में जानकारी मिली की डायरेक्टर एक म्यूजिकल रोमांस ड्रामा पर काम कर रहे हैं. फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म UK में पंजाबी अंडरग्राउंड मूवमेंट के राइज से इंस्पायर्ड बताई जा रही है. अलीजेह के साथ कौन हीरो है, जान लीजिए.

किसके अपोजिट दिखेंगी सलमान की भांजी?

हाल ही में वैरायिटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि सिद्धांत चतुर्वेदी और अलीजेह जल्द एक साथ काम करने वाले हैं. विकास बहल UK में पंजाबी अंडरग्राउंड मूवमेंट के राइज से इंस्पायर्ड एक म्यूजिकल ड्रामा पर काम कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि एक पूरी पीढ़ी के लिए UK का पंजाबी म्यूज़िक सिर्फ म्यूज़िक नहीं था, इससे कहीं ज्यादा था. यह रिदम में लिपटा हुआ विद्रोह था, जिसमें ट्रेडिशनल पंजाबी धुनों को वेस्टर्न स्टाइल के साथ मिलाया गया था. सिद्धांत की फिल्म 1990 के दशक में सेट है, जब पोस्ट इमीग्रेंट जनरेशन ने मिक्स में अपना फ्लेवर डालना शुरू कर दिया.

 

Share.
Exit mobile version