नई दिल्ली : देशभर में आज यानी सोमवार को ईद-अल-अजहा (बकरीद) मनाई जा रही है। मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहारों में से एक बकरीद को लेकर देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी (Eid Ul Adha 2024) कर दी गई है। यह पर्व रमजान खत्म होने के 70 दिन बाद आता है।

इसे भी पढ़ें – कई राज्यों में विधानसभा चुनावो के लिए भाजपा ने की तैयारी, नियुक्त किये चुनाव प्रभारी

आज सुबह से देशभर के मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली में जहां जामा मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई तो वहीं, मुंबई में सुबह-सुबह लोगों ने ईद-उल- अज़हा के अवसर पर माहिम की मखदूम अली माहिमी मस्जिद में नमाज़ अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। ईद के कारण आसपास का इलाका और बाजार गुलजार हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत तमाम नेताओं ने मुबारकबाद भी दी है।

Eid Ul Adha 2024 – राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, ‘ईद-उल-अजहा के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देती हूँ। यह पवित्र त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।

इसे भी पढ़ें – कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर से 15 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल

बता दें, ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। इस दिन इस्लाम धर्म के लोग किसी जानवर की कुर्बानी देते हैं। इस्लाम में सिर्फ हलाल के तरीके से कमाए हुए पैसों से ही कुर्बानी जायज मानी जाती है। कुर्बानी का गोश्त अकेले अपने परिवार के लिए नहीं रख सकता है। इसके तीन हिस्से किए जाते हैं. पहला हिस्सा गरीबों के लिए होता है। दूसरा हिस्सा दोस्त और रिश्तेदारों के लिए और तीसरा हिस्सा अपने घर के लिए होता है।

Share.
Exit mobile version